|

Bihar Tourism : बिहार का यह जिला बनेगा टूरिस्ट हब शुरू हुआ कई मेगा प्रोजेक्ट

बिहार का टूरिस्ट हब के तौर पर अभी गया और राजगीर को देखा जाता है, लेकिन आने वाले समय में गया और राजगीर भी पीछे हो सकता है, क्योंकि बिहार का एक और जिला है जिसको टूरिस्ट हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

वैसे तो देखा जाए तो बिहार ऐतिहासिक रूप से बेहद ही समृद्ध राज्य है। वही पिछले एक दशक में बिहार में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है, हालांकि अभी सबसे ज्यादा पर्यटक बिहार के राजगीर में आते हैं।

जहां पर बिहार सरकार ने कई बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को पूरा किया है। वही बिहार का एक और जिला है जिसको टूरिस्ट हब के तौर पर विकसित करने को लेकर एक मेगा प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया गया है, तो चलिए जानते हैं खबर में आगे की कौन वह जिला है और कौन-कौन सा मेगा प्रोजेक्ट को इस जिला में बनाया जाएगा।

चलिए जानते हैं क्या है प्रोजेक्ट

बिहार में कई मेगा प्रोजेक्ट हमेशा से चलते आ रहे हैं, वहीं इसी मेगा प्रोजेक्ट में बिहार के एक और जिला को विकसित किया जाएगा, खासकर टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए। आपको बता दूं कि यह जिला ऐतिहासिक तौर पर बेहद ही महत्व रखता है, और पूरे देश दुनिया में प्रसिद्ध भी है।

दरअसल आपको बता दूं कि बिहार में पुनौरा धाम जो मां जानकी जन्मभूमि को एक मेगा टूरिस्ट हब के तौर पर विकसित करने का फैसला बिहार सरकार ने लिया है।

आपको बता दूं कि इस पुनौरा धाम यानी की मां जानकी जन्मभूमि एरिया को और भी विकसित किया जाएगा जहां पर 67.3 9 करोड़ की लागत से कई शानदार मेगा स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे।

इस मेगा स्ट्रक्चर में पार्क के अलावा मां जानकी जन्मभूमि टेंपल को विकसित किया जाएगा। वहीं यहां पर सीता मां की एक मेगा स्टैचू भी बनाया जाएगा, वही इस एरिया में एक हरित पत्ती भी विकसित किए जाएंगे।

चलिए जानते हैं किस जिला में होना है निर्माण

पुनौरा धाम यानी की जानकी जन्मभूमि टेंपल बिहार के सीतामढ़ी में स्थित है। वहीं बिहार के सीतामढ़ी को मां सीता की जन्म भूमि भी कहा जाता है। वही पर स्थित पुरौना धाम यानी की मां जानकी जन्मभूमि टेंपल एरिया को विकसित किया जाना है। इसको लेकर अब निर्माण जल शुरू किया जाएगा वहीं इसका निर्माण अगले 2 साल में पूरा किया जाएगा कल 67.39 करोड़ की लागत से।

आपको बता दूं कि सीतामढ़ी को अगर इस तरह से विकसित किया जाएगा तो कहीं ना कहीं बिहार में पर्यटकों की संख्या में एक बड़ी बढ़ोतरी होगी।

और पढ़े :  राजधानी पटना में बनकर तैयार हुआ शानदार गुफा वाला रोड, सफर हो जाएगा आसान; जाने लोकेशन