Bihar First Flight Restaurant : यहाँ बना बिहार का पहला फ्लाइट रेस्टोरेंट, एरोप्लेन में बैठ कर लीजिये व्यंजन का मज़ा

अब तक आपने कई अलग-अलग तरह की रेस्टोरेंट देखा होगा, लेकिन बिहार में राज्य का पहला फ्लाइट रेस्टोरेंट बन कर तैयार हो चूका है। आपको बता दूँ की अब तक आपने कई रेस्टोरेंट में खाना खाया होगा। लेकिन अब तक आपने इस तरह के रेटोरेन्ट में कभी नहीं खाना खाया होगा।

बिहार में थीम रेस्टोरेंट की भरमार है, जहाँ पर जेल रेस्टोरेंट से लेकर कई अलग-अलग तरह की थीम रेस्टोरेंट है। इन सभी रेस्टोरेंट में आपको खाना के साथ-साथ आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस दिया जाता है। जहाँ पर खाने के साथ-साथ आपको बेहतर एम्बिएंट देखने के लिए मिलता है।

चलिए जानते है क्या क्या खास इस रेस्टोरेंट में

बिहार की राजधानी पटना में बना यह बिहार का पहला फ्लाइट रेस्टोरेंट (flight restaurant patna) है। जहाँ पर आप एक साधारण रेस्टोरेंट में जाएंगे लेकिन जैसे ही आप इस रेस्टोरेंट में जाएंगे वैसे ही आपको एक फ्लाइट में होने का अहसास होगा।

जैसे ही आप इस रेटोरेन्ट में खाने के लिए जाएंगे वैसे ही आपको फ्लाइट में होने का अहसास होगा, क्यों की इस रेस्टोरेंट को इस तरह से बनाया गया है, की यहाँ पर आपको कुर्सी टेलबल से लेकर फ्लाइट की खिरकी तक के डिजाइन में इस रेस्टोरेंट को तैयार किया गया है।

इसके साथ-साथ अगर आप कुछ खाने के लिए आर्डर करना चाहते है, तो इसके लिए आपको एक टैब मिलेगा जहाँ पर आपको मीनू चार्ट मिलेगा और आप इसी टैब से आर्डर भी कर सकते है। वही अगर आप यहाँ पर बर्थडे बनाना चाहते है, तो यहाँ पर आपको बर्थडे मनाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

पटना में युवाओ के बिच प्रचलित

बिहार में वैसे तो बहुत ज्यादा रेस्टोरेंट है, लेकिन पटना के युवाओ के बिच यह फ्लाइट रेस्टोरेंट बहुत ही प्रचलित है। अगर आप इस रेस्टोरेंट में जाएंगे तो आपको यहाँ की खाना से लेकर इंटीरियर तक पसंद आएगा। आपको बता दूँ की यह रेस्टोरेंट इतना शानदार है की आप यहाँ पर एक सेल्फी और वीडियो जरूर बनाएंगे और अपने दोस्तों को एक बार जरूर दिखाएंगे।

चलिए जानते है कहाँ है यह फ्लाइट रेस्टोरेंट

अगर आप भी अपने दोस्त और परिवार के साथ इस फ्लाइट रेस्टोरेंट में जाने का प्लान कर रहे है, तो आपको बता दूँ की यह फ्लाइट रेस्टोरेंट पटना के पहाड़ी में बनाया गया है। अगर आप इस रेस्टोरेंट तक पहुंचना चाहते है तो आप कंकर बाग़ होते हुए आ सकते है या तो आप बाईपास होते हुए भी जा सकते है इस रेस्टोरेंट तक।

और पढ़े :  अब बिहार में ही कीजिए वैष्णव देवी दर्शन, जम्मू जाने की जरुरत नहीं जानिए लोकेसन