Bihar New Education Minister : बिहार में नए शिक्षा मंत्री का हुआ चयन, जानिए किन्हें मिला कौन सा मंत्रालय
बिहार में राजनीतिक उठा-पटक के बाद बिहार में अब एनडीए की सरकार बन चुकी है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए, वही श्री सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री और श्री विजय कुमार सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के पद के लिए चयनित हुए।
वहीं अब लोगों के मन में अब लगातार यह सवाल था कि बिहार की शिक्षा मंत्री सहित बिहार के अन्य मंत्रियों और मंत्रिमंडल का चुनाव कब होगा।
इसी बीच अब बिहार के मंत्रिमंडल का विस्तार अब लगभग पूरा हो चुका है, जहां पर बिहार के कई मंत्रियों को अलग-अलग मंत्रालय दिए गए हैं, तो चलिए खबर में आगे जानते हैं कि बिहार के किस-किस मंत्री को कौन-कौन सी मंत्रालय दिया जाए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास यह मंत्रालय
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाले में सामान्य प्रशासन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन इसके साथ-साथ ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिला यह मंत्रालय
उपमुख्यमंत्री के तौर पर बिहार के श्री सम्राट चौधरी का चयन हुआ। वहीं इन्हें वित्त वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और विधि मंत्रालय दिए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह को मिला यह मंत्रालय
उधर उपमुख्यमंत्री विजय सिंह को भी कई मंत्रालय का भार दिया गया है। जिसमें कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भू सुधार, गन्ना उद्योग, खाद एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।
जानिए बिहार के शिक्षा मंत्री कौन बने
Bihar New Education Minister : आपको बता दूं की विजय कुमार चौधरी को शिक्षा मंत्री का पद भार दिया गया है। इसके अलावा उनको जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन विभाग के अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग भी दिए गए हैं।
इसके अलावा श्री विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा विभाग, योजना एवं विकास, मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, ग्राम कार्य विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।
इसके अलावा डॉक्टर प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन और पर्यटक विभाग दिए गए हैं।
इसके अलावा श्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास समाज कल्याण विभाग खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
इसके साथ-साथ संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रवैधिकी इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण। वही सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा दिए गए हैं।
Also Read : Patna Metro Opning Date : पटना मेट्रो का निर्माण कार्य तेज जानिए कब तक शुरू होगा मेट्रो

