Cheapest Flight : अब बिहार के लोग 300 में प्लेन में बैठ पाएंगे जानिए
प्लेन में बैठना हर किसी का सपना होता है, अगर आपका भी सपना है, कि आप प्लेन में बैठे तो आपके लिए यह खबर बहुत ही जरूरी है। अब तक आपने प्लेन में लोगों को चढ़ते हुए जरूर देखा होगा या तो प्लेन का उड़ते जरूर अपने आसमान में देखा होगा।
लेकिन अब बिहार के लोग प्लेन में महज ₹300 में बैठ पाएंगे। आपको बता दें कि इन दिनों रेस्टोरेंट खासकर थीम रेस्टोरेंट लोगों के बीच बहुत ही प्रचलित है।
वही बिहार में एक ऐसा थीम रेस्टोरेंट बन रहा है जो पूरी तरीके से प्लेन में बनाया जा रहा है, तो चलिए खबर में जानते हैं कि इस रेस्टोरेंट को कहां बनाया जा रहा है और क्या होगा खास।
एक साथ 100 लोग बैठ सकेंगे
आपको बता दूं कि इस फ्लाइट रेस्टोरेंट में एक साथ 100 लोग बैठकर भोजन का आनंद ले सकेंगे। जिन लोगों का भी सपना है कि वह प्लेन में बैठने का आनंद उठाएं तो वह ₹300 देकर इस प्लेन में बैठ सकेंगे अभी प्लान रेस्टोरेंट का शक्ल दिया जा रहा है।
जानिए कहां हो रहा है निर्माण
दरअसल आपको बता दे कि इस शानदार प्लेन रेस्टोरेंट का निर्माण विहार के गया के मानपुर स्थित सुखदेव पैलेस एंड रिसोर्ट में इसका निर्माण किया जा रहा है।
वहीं इसका निर्माण अब अंतिम चरण में है और इसी वर्ष इस शानदार फ्लाइट रेस्टोरेंट को शुरू कर दिया जाएगा।
आपको बता दे कि इस खूबसूरत रेस्टोरेंट का नाम फ्लाइट रेस्टोरेंट रखा गया है, 14 फरवरी के बाद गया तथा आसपास के जिले के लोग इस फ्लाइट रेस्टोरेंट में आकर पार्टी कर सकेंगे उसके लिए ₹300 देने पड़ेंगे।
बिहार में पहली बार
आपको बता दे कि इस शानदार फ्लाइट रेस्टोरेंट को बिहार में पहली बार शुरू किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कृत्रिम तौर पर कई फ्लाइट रेस्टोरेंट है लेकिन पूरी तरीके से फ्लाइट के अंदर ही रेस्टोरेंट बिहार में यह पहली बार शुरू होने वाला है। हालांकि अभी बिहार के मुजफ्फरपुर में भी एक फ्लाइट रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

