किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर से वापस लौटे लालू यादव, हाथ जोड़ किया अभिवादन, देखे तस्वीरें
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार रात सिंगापुर से दिल्ली पहुंच गए। वे सिंगापुर में पिछले करीब ढाई महीने से इलाज करा रहे थे। इस दौरान उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी किया गया। दिल्ली पहुंचने पर लालू को बेटी मीसा भारती ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इस दौरान लालू ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।…

