किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर से वापस लौटे लालू यादव, हाथ जोड़ किया अभिवादन, देखे तस्वीरें

Lalu Yadav returns from Singapore after kidney transplant

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार रात सिंगापुर से दिल्ली पहुंच गए। वे सिंगापुर में पिछले करीब ढाई महीने से इलाज करा रहे थे। इस दौरान उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी किया गया।

दिल्ली पहुंचने पर लालू को बेटी मीसा भारती ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इस दौरान लालू ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

Lalu returns to Delhi from Singapore after kidney transplant
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर से दिल्ली लौटे लालू

देखिए लालू के एयरपोर्ट पहुंचने की तस्वीरें

अब लालू के सिंगापुर से रवाना होने की तस्वीरें देखिए

इसके पहले सिंगापुर से लालू यादव के रवाना होने की तस्वीरें सामने आई थी। ये तस्वीरें उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने ट्विटर पर पोस्ट की थी।

The pictures were posted by his daughter Rohini Acharya on her Twitter
तस्वीरें उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने ट्विटर पर पोस्ट की

लालू के सिंगापुर से दिल्ली आने की जानकारी उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने शुक्रवार की रात ट्वीट कर के दी थी। रोहिणी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए थे। देर रात भी उन्होंने पिता और अपने बेटे के साथ खुद की तस्वीर भी पोस्ट की थी।

उन्होंने लिखा है – आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत आ रहे हैं।

मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ कर आप सबों के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा। पापा को स्वस्थ्य रखना अब आप सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Lalu was undergoing treatment in Singapore for the last two and a half months.
लालू सिंगापुर में पिछले करीब ढाई महीने से इलाज करा रहे थे

इन तस्वीरों के साथ ही रोहिणी ने भावुक पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा- करबद्ध निवेदन है…आप सबसे बस इतनी विनती स्वीकार करें, एक बिटिया के तप को ना जाने देना व्यर्थ कभी। मेरे पापा की सेहत का ख्याल रखना आप लोग सभी।

घर में आएगी दोहरी खुशी…

लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार में जल्द खुशियां आने वाली है। लालू प्रसाद दादा और राबड़ी देवी दादी बनने वाली हैं। उनके बेटे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मार्च तक पापा बन सकते हैं। इसलिए सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद यह दूसरी खुशी का समय लालू-राबड़ी परिवार में आने वाला है।