Bihar Vande Bharat Train : बिहार को दो वंदे भारत ट्रेन का सौगात जानिए क्या होगा रूट
बिहार में रेलवे यातायात की गति बढ़ाने के लिए नई पहल की तैयारी है। रेल मंत्रालय ने बिहार के लिए दो नई वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा की है, जो कि जल्द ही संचालन किये जाएंगे।
आपको बता दें की पहले से ही बिहार के पहले से ही बिहार को कई वंदे भारत ट्रेन का सौगात मिल चुका है। इसके साथ साथ बिहार के कई रेलवे स्टेशन का भी विकास हो रहा है तो चलिए खबर में जानते है की कौन कौन दो वंदे भारत ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू होगा, और क्या होगा इसका रूट।
पहली वंदे भारत ट्रेन
पहली ट्रेन का मार्ग होगा पटना से अयोध्या तक। जिसे ‘राम नगरी’ कहा जाता है और कई यात्रियों की इसका लाभ मिलेगा खास कर राम भक्तो को।
यह मार्ग दिन-रात भक्तों की आस्था के लिए उपयुक्त है, क्योंकि अयोध्या राम मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसके साथ ही, पर्यटकों के लिए भी यह एक शानदार स्थल है, जहां वे अन्य प्रसिद्ध स्थलों की भ्रमण कर सकते हैं।
दुसरा वंदे भारत ट्रेन
दूसरी ट्रेन का मार्ग होगा पटना से सिलीगुड़ी तक। यह मार्ग बिहार को पश्चिम बंगाल से जोड़ेगा और पूर्वोत्तर भारत के साथ कनेक्टिविटी और भी बेहतर करेगा।
हालाकि की अभी तक राजधानी पटना से ही वंदे भारत ट्रेन का परिचलन शुरू हो रहा है। अब उम्मीद की जा रही है की बिहार का कई नए स्टेशन के बीच भी भी बंदे भारत ट्रेन जल्द मिलेगा।
मिलेंगी कई सुविधा
जैसा कि आप जानते होंगे की वंदे भारत ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं से लैस होती हैं और इनमें आरामदायक सीटें, वाई-फाई सुविधा, खास खाने की सेवाएं और अन्य आरामदायक व्यवस्थाएं होती हैं। इससे यात्रीगणों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का मौका मिलता है।
बिहार में इन नई ट्रेनों की शुरू होने से रेलवे यातायात में सुधार होगा और लोगों को अधिक सुविधा प्रदान होगा और यात्रा का अनुभव और बेहतर मिलेगा। इससे बिहार के साथ ही अन्य राज्यों के बीच भी कनेक्टिविटी के नए मार्ग खुलेंगे।

