स्वादिष्ट पान कुल्फी बनाने का तरीका।
आज तक तो हमने बहुत सारे तरह-तरह की कुल्फी हो या आइसक्रीम हो अलग-अलग तरह के फ्लेवर में खाए होंगे पर क्या आपने कभी पान कुल्फी पान के फेवर में खाई है जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं पान कुल्फी बनाने की रेसिपी
पान कुल्फी बनाने की सामग्री
- 5-6-पान के पत्ते
- 1-टी स्पून सौंफ
- 1+1/2-कप दूध
- 1-टेबल स्पून गुलकंद
- 1-टी स्पून नारियल(कदूकस किया हुआ)
- 1/4-टेबल स्पून हरा इलायची पाउडर
- स्वादानुसार-चीनी
- अवस्यकतानुसार-ड्राई फ्रूट्स
पान कुल्फी बनाने की विधि
- पान कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक बड़े बर्तन में दूध को गाढ़ा होने तक पका लेंगे और उसमें इलायची पाउडर डाल कर के मिलाते हुए उसे पकाएंगे और गैस बंद करके उसे हल्का ठंडा हो जाने देंगे।
- फिर आप मिक्सर जार में पान के पत्ते को छोटे-छोटे आकार में काट ले औऱ फिर कद्दूकस किया हुआ नारियल स्वाद अनुसार चीनी और सौफ ठंडा हो जाने के बाद थोड़ा दूध डालकर कि इन सभी चीजों को पीस लेंगे ।
- अब आप पिसे हुए बैटर को दूध में डालकर के उसे मिलाएंगे और फिर आप उसे 2 मिनट तक पकने देंगे,अब आप इसमें चाहे तो फूड कलर भी डाल सकते हैं और पका करके गैस बंद कर दे।
- अब आप इसे हल्का ठंडा हो जाने दे और एक बड़े बर्तन में करके एलुमिनियम फाइल से चारों तरफ से पैक कर दें और 8 से 10 घंटे तक के लिए उसे फ्रिजर में जमने के लिए रख दें फिर तय समय के बाद उसे फ्रिज से निकाले और ड्राई फ्रूट से गार्निश करके सर्व करें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका ठंडा ठंडा है गम स्वादिष्ट पान फ्लेवर कुल्फी ।

