सपनों सी खूबसूरती करना चाहते हैं एक्सप्लोर, तो दार्जीलिंग की करिये सैर , जानिए कितना आएगा खर्चा
Darjeeling Yatra in Hindi: भारत के पूर्वी राज्यों की सुंदरता के बारे में तो सभी जानते हैं। यहां आपको हरे भरे पहाड़ों के बीच एक अलग ही शांति और ताजगी का एहसास होता है। दार्जिलिंग का नाम पूर्वी भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों में से एक है।
दार्जिलिंग अपने चाय के बागानों, झरनों,ताज़ा और सुहावना मौसम में बड़ी संख्या में देसी विदेशी पर्यटक छुट्टियां एंजॉय करने पहुंचते हैं। शिमला और मनाली की हलचल भरी भीड़ के विपरीत, दार्जिलिंग का शांत पहाड़ी नजारे एक सुकून भरी आरामदायक छुट्टी के लिए एक शांत वातावरण प्रदान करता है।
तो अगर आप भी ऐसी ही किसी शांत लोकेशन पर अपनी छुट्टियां बताने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको दार्जिलिंग के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें यहां की यात्रा का खर्च, पहुंचने के साधन और यात्रा का सबसे बढ़िया समय आदि के बारे में आपको पता चलता है।

दार्जिलिंग जाने का सबसे सही समय
डार्लिंग यात्रा कोई खूबसूरत ट्रिप बनाने के लिए सबसे बढ़िया समय अप्रैल से जून के महीनों के दौरान होगा। इस अवधि के दौरान, जब देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का अनुभव होता है, लेकिन दार्जिलिंग का मौसम बेहद ही सुहाना रहता है।
इस समय दार्जिलिंग में तापमान आमतौर पर 14 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यदि आप ठंडी जलवायु का आनंद लेना चाहते हैं, तो नवंबर और दिसंबर के बीच दार्जिलिंग यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
कैसे जाएं दार्जिलिंग
दार्जिलिंग भारत का एक मशहूर पर्यटक स्थल होने की वजह से देश के सभी बड़े शहरों से पूरी तरह कनेक्ट है। जहां आप सड़क मार्ग रेलवे मार्ग या फ्लाइट्स द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग से दार्जिलिंग पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा बागडोगरा एयरपोर्ट है। जहां से 3:30 घंटे की सड़क यात्रा द्वारा आप 88 किलोमीटर की दूरी तय करके बड़ी ही आसानी से दार्जिलिंग पहुंच सकते हैं।
अगर आप ट्रेन से यात्रा करना प्रेफर करते हैं तो आपको न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा जहां से आप 3:30 घंटे में दार्जिलिंग पहुंच सकते हैं।

दार्जिलिंग में घूमने के लिए लोकेशन
दार्जिलिंग में आपको घूमने के लिए एक से एक खूबसूरत लोकेशन मिल जाते हैं। जिसमें यहां के हरे भरे पहाड़ चाय के बागान, नदियां झरने प्राणी उद्यान,तेनजिंग रॉक, लेबोंग स्टेडियम जैसे कई लोकेशन शामिल है।
दार्जिलिंग यात्रा के दौरान आप मिरिक, पशुपति , टाइगर हिल, बतासिया लूप जैसे लोकेशन पर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऐतिहासिक इमारत को देखना पसंद करते हैं तो यहां यिगा चोलंग बौद्ध मठ आप भी जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एडवेंचरस एक्टिविटीज को एंजॉय करते हैं तो तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा दार्जिलिंग यात्रा के दौरान टॉय ट्रेन का आनंद लेना ना भूले।
दार्जिलिंग यात्रा के लिए तीन से चार दिन का समय काफी है। रेलवे द्वारा दिए जाने वाले टूर पैकेज में भी आपको 4 से 5 दिनों में यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ-साथ हिल स्टेशनों पर भी घुमाया जाता है। तो अगर आप भी रेलवे के टूर पैकेज के माध्यम से या अपने खुद के द्वारा दार्जिलिंग की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो 3-4 दिनों की छुट्टियों में आप इस खूबसूरत शहर को बहुत अच्छे से घूम सकते हैं।
कितना आएगा दार्जिलिंग यात्रा का खर्च
चलिए अब जान लेते हैं दार्जिलिंग यात्रा के लिए आपको कितना पैसा खर्च करना होगा। आपको बता दे हवाई यात्रा द्वारा दार्जिलिंग पहुंचने के लिए आपको अच्छे से ₹10000 तक का हवाई टिकट लेना होगा।
इसके अलावा अगर आप ट्रेन से दार्जिलिंग पहुंचाना चाहते हैं तो आप डेढ़ से ₹2000 में दार्जिलिंग तक का सफर बड़ी ही आसानी से तय कर सकते हैं।
इसके अलावा आप दार्जिलिंग घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी जीप या बस काफी प्रयोग कर सकते हैं। या इसके लिए आपको लगभग 10000 रुपए तक खर्च करने होंगे।कुल मिलाकर दार्जिलिंग यात्रा के लिए आपको रहने और खाने के लिए प्रति व्यक्ति लगभग ₹15000 तक का बजट लेकर चलना चाहिए।

