रेस्टोरेंट्स स्टाइल राजमा कबाब बनाने की विधि
आज हम सीखेंगे राजमा कबाब बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं राजमा कबाब बनाने की रेसिपी
राजमा कबाब बनाने की सामग्री
- 2-कप राजमा(उबला हुआ)
- 2-टमाटर(कटा हुआ)
- 1-प्याज(कटा हुआ)
- 2-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
- 1/2-चम्मच नींबू का रस
- दो चुटकी लाल मिर्च पाउडर
- एक चुटकी धनिया पाउडर
- 1-चम्मच बेसन
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार-तेल/घी
- अवस्यकतानुसार-हरा धनिया पत्ता(बारीक कटा हुआ)
राजमा कबाब बनाने की विधि
- राजमा कबाब बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले हुए राजमा का छिलका हटाकर के इसे दरदरा पीस लें फिर आप इसमें हरा में कटा हुआ प्याज टमाटर धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार नमक नींबू पर डाल करके इसे अच्छे से मिलाएं ।
- फिर आप इसमें बेसन डाल करके इसे अच्छे से मिलाते हुए इसका छोटा छोटा रोल या मनचाहे आकार में बना ले ।
- अब आप गैस पर एक कड़ाई में तेल गरम करेंगे और बनाए हुए कबाब को गरम तेल में डालकर के मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तल लें बाकी के भी सारे कबाब आप इसी प्रकार बना करके तैयार कर ले और फिर आप इसे मीठी अति की चटनी के साथ सर्व करें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट राजमा कबाब ।

