रेस्टोरेंट स्टाइल राजमा करी बनाने का तरीका।
आज हम सीखेंगे राजमा ग्रेवी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं राजमा ग्रेवी बनाने की रेसिपी
राजमा ग्रेवी बनाने की सामग्री
- 2-कप राजमा(हल्का उबला हुआ)
- 2-प्याज़(कटा हुआ)
- 3-टमाटर(कटा हुआ)
- 4-लहसुन की कालिया
- 1-टी सपून लाल मिर्च पाउडर
- 1-टी सपून हल्दी पाउडर
- 1-टी सपून जीरा पाउडर
- 1-टी सपून धनिया पाउडर
- स्वादानुसार-नमक
राजमा ग्रेवी बनाने की विधि
- राजमा ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर जार में प्याज टमाटर लहसुन को बारीक पीसकर के उसका पेस्ट बना करके तैयार कर लें ।
- अब आप गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें उसमें जीरा डालकर के चटकने दें फिर आप उसमें पीसा हुआ प्याज टमाटर लहसुन का पेस्ट डाल कर के उसे तब तक भूनें जब तक कि उसमें का तेल अलग ना हो जाए ।
- फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर धनिया पाउडर स्वादानुसार नमक और उबला हुआ राजमा डाल कर के उसे एक साथ मिलाते हुए 5 से 6 मिनट तक पकने दें और फिर आप गैस बंद करके इसे जीरा राइस या रोटी के साथ सर्व करें।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट राजमा ग्रेवी ।

