बहुत ही टेस्टी और क्रिस्पी आलू चिप्स इस विधि से बनाएं

आज हम सीखेंगे आलू चिप्स बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सखते हैं आलू चिप्स बनाने की रेसिपी:-

आलू चिप्स सामग्री

  • 15-20-आलू
    1/2- इंच टुकडा फिटकरी(पीसा हुआ)
    स्वादानुसार-नमक

आलू का चिप्स बनाने की विधि

  • आलू का चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप सारे आलू को अच्छे से धो करके छान ले और फिर आप चिप्स बनाने वाले सांचे से आप चिप्स काट ले और फिर आप कटे हुए चिप्स को तीन से चार पानी में अच्छे से इसे धो लें ।
  • फिर आप गैस पर एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें आप नमक फिटकरी और कटे हुए चिप्स को डाल करके उसे 10 से 15 मिनट तक पकने दें ।
  • फिर आप उसे चेक करें कि वह छूने से टूट रहा है या नहीं अगर टूटने लगे तब आप गैस बंद करके इसमें का पानी छानकर के निकालने और फिर आप इस चिप्स को तेज धूप में 3 से 4 दिन तक सूखने दें और अगर आप चाहे तो इसे एयरटाइट कंटेनर में भी भर करके रख के जब भी मन करे तो आप इसे तल करके खा सकते हैं ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका स्वादिष्ट आलू का चिप्स ।