बहुत ही करारी और स्वादिष्ट नमकीन सेव बनाने की विधि

आज हम सीखेंगे नमकीन सेव बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है और इसी अगर हम होली के त्यौहार में बनाएं तो हमारा होली का नाश्ता और भी ज्यादा चटपटा और स्वादिष्ट लगेगा तो आइए बिल्कुल देर ना किये हुए आज हम सखते हैं नमकीन सेव बनाने की रेसिपी:-

नमकीन सेव बनाने की सामग्री:–
4–कप बेसन
चुटकी भर हींग
1–टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1–टी स्पून अजवाइन
स्वादानुसार –नमक
अवस्यकतानुसार –तेल
अवस्यकतानुसार –पानी

नमकीन सेव बनाने की विधि:–
नमकीन सेव बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में बेसन हींग अजवाइन नमक लाल मिर्च पाउडर और तेल डाल करके इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे फिर आप इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर के बेसन को अच्छे से गूथ करके तैयार कर लेंगे ।

फिर आप इसके ऊपर तेल लगा कर के बेसन को नरम कर लेंगे अब आप गैस पर एक पैन में तेल गर्म करेंगे और सेव बनाने वाली मशीन के उसके अंदर बेसन वाले मिश्रण को भरेंगे और उसमें सेव की आकार देने वाली सांचे को सेट करेंगे और उस मशीन को दबाते हुए उसे गोल-गोल घुमाते हुए कड़ाही में सेव को डालेंगे और इसे सुनहरा होने तक फ्राई कर लेंगे और फिर आप इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला से गार्निश कर देंगे।

तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट नमकीन सेव अब आप इसे नाश्ते में सर्व करें।