पोटैटो रोल की स्वादिष्ट रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी। एक बार जरूर ट्राई करें।

आज हम सीखेंगे पोटैटो स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं पोटैटो स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी

पोटैटो स्प्रिंग रोल बनाने की सामग्री

  • 2-पोटैटो(उबला हुआ)
  • 1-चम्मच अदरक हरा मिर्च लहसुन का पेस्ट
  • 1-कप मैदा
  • 2-चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 2-चम्मच टोमेटो सॉs
  • 1-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1-टी स्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1-टि स्पून धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-पानी
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • अवस्यकतानुसार-हरा धनिया पत्ता(बारीक कटा हुआ)

पोटैटो स्प्रिंग रोल बनाने की विधि

  • पोटैटो स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में उबला हुआ आलू स्वाद अनुसार नमक गरम मसाला अदरक हरा मिर्च लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालकर के इसे एक साथ मिलाकर के इसका स्टाफिंग बना करके तैयार कर ले ।
  • अब आप एक कटोरी में मैदा स्वाद अनुसार नमक तेल डालकर के इन सभी चीजों को अच्छे से मिला ले और फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर के इस का आटा गूथ करके तैयार कर ले।
  • अब आप एक कटोरी पानी में थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर डाल करके उसका गोल बना ले अब आप आटे की लोई लें और उसे पूरी के आकार में बेले फिर आप उसके ऊपर बनाए हुए आलू के स्टाफिंग को डालकर के रोल करें और फिर आप उसके ऊपर घोला हुआ कॉर्न फ्लोर को लगाते हुए उसका रोल बना करके तैयार कर ले।
  • अब आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गरम करें और बनाए हुए पोटैटो स्प्रिंग रोल को डाल करके उसे धीमी आंच पर फ्राई कर ले बाकी के भी सारे रोल को आप इसी प्रकार बना करके तैयार कर लें और फिर आप इसे टमाटर सॉस के साथ सर्व करें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट पोटैटो स्प्रिंग रोल।