टेस्टी भिंडी काली मिर्च की सब्जी बनाने का तरीका
आज हम सीखेंगे भिंडी काली मिर्च बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर में किए हुए आज हम सीखते हैं भिंडी काली मिर्च बनाने की रेसिपी
भिंडी काली मिर्च बनाने की सामग्री
- 5-6-कप भिॅडी(लंबा कटा हुआ)
- 2-प्याज(कटा हुआ)
- 2-3- हरी मिर्च(बारीक कटा हुआ)
- 1/2-टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर
- 1/2-टेबल स्पून अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार-नमक
- आवश्यकतानुसार-तेल
भिंडी काली मिर्च बनाने की विधि
भिंडी काली मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गरम करें उसमें जीरा डालकर के चटकने दे ।
- फिर आप इसमें हरा मिर्च कटा हुआ प्याज डालकर के इसे अच्छे से मिलाएं फिर आप इसमें कटे हुए भिंडी और स्वाद अनुसार नमक डालकर के इसे 3 से 4 मिनट तक ढक करके नरम होने तक पकाएं।
- अब आप इसमें आमचूर पाउडर काली मिर्च पाउडर डाल करके इसे 3 से 4 मिनट तक ढक करके पकने दें फिर आप गैस बंद करके इसे हरा धनिया से गार्निश कर दें ।
तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट भिंडी काली मिर्च।

