घर पर टेस्टी और क्रिस्पी परवल भुजिया बनाने का तरीका

आज हम सीखेंगे क्रिस्पी परवल भुजिया बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखने क्रिस्पी परवल भुजिया बनाने की रेसिपी

क्रिस्पी परवल भुजिया बनाने की सामग्री

  • 3-कटोरी परवल(कटा हुआ)
  • 2-हरा मिर्च(कटा हुआ)
  • 2-साबुत लाल मिर्च
  • 1/2-टेबल स्पून जीरा
  • 1/2-टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 2-तेजपत्ता
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • स्वादानुसार-नमक

क्रिस्पी परवल भुजिया बनाने की विधि

  • क्रिस्पी परवल भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गरम करें उसमें तेजपत्ता और जीरा डालकर के चटकने दें ।
  • फिर आप उसमें साबुत लाल मिर्च और कटा हुआ हरा मिर्च डालकर के उसे आधे मिनट तक पकने दें ।
  • अब आप उसमें कटे हुए परवल डाल करके उसे अच्छे से मिला करके ढक करके 2 से 3 मिनट तक पकने दें ।
  • फिर आप उसमें स्वादानुसार नमक हल्दी पाउडर डालकर के मिला लें और उसे धीमी आंच पर 8 से 9 मिनट तक सुनहरा होने तक पकने दें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट क्रिस्पी परवल भुजिया ।