इस साल अनोखे तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं होली, तो इस दिन पहुंचकर उठाएं ब्रज की होली का आनंद

Holi in Vrindavan 2024 Date

Holi in Vrindavan 2024 Date: भारत में होली बहुत धूमधाम से मनाया जाते हैं। पूरे साल लोग होली का इंतजार करते हैं और होली वाले दिन खूब जमकर रंग गुलाल से होली के इस लोकप्रिय त्यौहार को सेलिब्रेट करते हैं।

वैसे तो पूरे भारत में होली का एक अलग ही क्रेज रहता है लेकिन मथुरा वृंदावन की होली की बात कुछ अलग ही है। जीवन में  कम से कम एक बार मथुरा वृंदावन की होली को एंजॉय करने की इच्छा हर किसी की होती है। मथुरा वृंदावन की होली पूरी दुनिया में अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती है।

7 दिन तक चलने वाला यह होली का त्यौहार में मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल की बात कुछ अलग ही होती है। ज्यादातर लोग तो चलिए आज हम आपको मथुरा वृंदावन की होली के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं और साथ ही मथुरा वृंदावन में इस साल मनाए जाने वाली होली का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं ।

इन मंदिरों में दिखाते हैं अद्भुत नजारे

हर साल वृंदावन की होली की बात ही कुछ अलग होती है 7 दिनों तक चलने वाली इस होली में गोकुल मथुरा वृंदावन नंदगांव बरसाना सभी स्थानों के मंदिरों को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में सजाया जाता है।

बांके बिहारी मंदिर-

अगर आप होली के दौरान मथुरा वृंदावन की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो बांके बिहारी मंदिर से होली के त्यौहार में सबसे पहले जा सकते हैं। दुनिया भर में मशहूर इस मंदिर में होली का करेज सबसे अधिक दिखाई पड़ता है। एक हफ्ते भर पहले ही यहां की गलियों में आपको रंग गुलाल देखने को मिल जाता है। यहां के लोग लोग भगवान कृष्ण की भक्ति में डूब कर होली को बड़े ही धूमधाम और धार्मिक रूप से मानते हैं।

इस्कॉन मंदिर-

इस्कॉन मंदिर की सुंदरता के बारे में तो सभी जानते हैं। यहां हर समय देसी विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है. दूधिया रोशनी में इस मंदिर की खूबसूरती कुछ अलग ही दिखाई देती है। होली के त्यौहार में यहां फूलों की अद्भुत होली खेली जाती है। जिसमें फूलों की पंखुड़ियां दूसरे नाचते गाते एक दूसरे के ऊपर डाला जाता है। इस जगह पहुंचकर आपको एक अलग ही शांति का एहसास होगा।

Image Credit:saffronstays.com

प्रेम मंदिर

प्रेम मंदिर वृंदावन के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक माना जाता है। अपनी यात्रा में दूसरे दिन इस खूबसूरत मंदिर परिसर में जाकर भक्तों के साथ होली इंजॉय कर सकते हैं। दूर-दूर से आए सैलानी यहां केवल होली के खास त्यौहार को मनाने पहुंचते हैं।

गोविंद देव जी मंदिर-

मथुरा के प्राचीन मंदिरों में से एक गोविंद जी के मंदिर में भी होली की छटा कुछ अलग ही होती है। सात मंजिलों वाले इस मंदिर को होली में बेहद ही आकर्षक रूप से सजाया जाता है और बड़े ही धूमधाम से होली का त्यौहार यहां मनाया जाता है जिसे देखने के लिए कई सैलानी यहां पहुंचते हैं।

कृष्ण जन्मस्थली

होली की अनोखी रौनक देखने के लिए आप कृष्ण जन्मस्थली भी पहुंच सकते हैं जहां होली के कई दिनों पहले से ही होली की चहल-पहल शुरू हो जाती है। यहां की गलियों में आपको रंग गुलाल खेलते हुए लोग नजर आ जाते हैं। कृष्ण जन्मस्थली में होली खेलने का अपना एक अलग ही आनंद है।

देसी विदेशी देश विदेश से लोग यहां होली का त्यौहार मनाने पहुंचते हैं इसके बाद मथुरा वृंदावन की अद्भुत होली का रंग कई दिनों तक लोगों पर चढ़ा रहता है।

Image Credit: voices.shortpedia.com

तारीख मथुरा वृन्दावन 2024 होली शेड्यूल

तो अगर आप भी इस साल होली के त्योहार पर मथुरा वृंदावन की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो नीचे दिए गए तारीखों के हिसाब से होली मनाने के लिए तैयार हो जाएं।

तारीख स्थान घटना
17 मार्च बरसाना के राधा रानी मंदिर फाग आमंत्रण महोत्सव और लड्डू होली
18 मार्च बरसाना के राधा रानी मंदिर लट्ठमार होली
19 मार्च नंदगांव लट्ठमार होली
20 मार्च बांके बिहारी वृंदावन, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर फूलवाली होली, होली
21 मार्च गोकुल छड़ी मार होली
23 मार्च राधा गोपीनाथ मंदिर वृंदावन विधवा महिलाओं द्वारा खेली जाने वाली होली
24 मार्च बांके बिहारी मंदिर होलिका दहन और फूलों की होली
25 मार्च मथुरा-वृंदावन रंग वाली होली
26 मार्च बलदेव में दाऊजी मंदिर हुरंगा होली