अब नहीं रहेगी फीमेल्स को सेफ्टी की चिंता, इस महिला दिवस पर इन खूबसूरत लोकेशंस पर करिए सोलो ट्रिप
Safe Solo Trips for Females in India: यात्रा करने का अपना एक अलग ही सुख है। परंतु अक्सर देखा जाता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अकेले यात्रा करने से परहेज करती हैं।
जब महिलाओं की यात्रा करने की बात आती है तो अक्सर उनकी सुरक्षा की वजह से महिलाओं के अकेले यात्रा करने में थोड़ा परेशानी महसूस होती है।
लेकिन अगर आप यात्रा करने की शौकीन है, तो आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको ऐसे कुछ खास टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं । जहां पर आप पूरी तरह टेंशन फ्री होकर ट्रैवलिंग को इंजॉय कर सकते हैं।
कसोल हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटियों में बसा कसोल भारत का बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल माना जाता है। पार्वती नदी के किनारे स्थित, यह आकर्षक गाँव अपने मैत्रीपूर्ण और मेहमाननवाज़ परंपरा के लिए जाना जाता है, जो किसी भी फीमेल ट्रैवलर के लिए एक सुरक्षित और खूबसूरत पर्यटक स्थल है।
कसोल में स्थानीय लोग पर्यटकों के प्रति अपने सौहार्दपूर्ण और मददगार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, जिससे वे सैलानियों का स्वागत बेहद ही अपनेपन से करते हैं। आपको बता दे अगर आप नेचर लवर है तो कसोल गांव धरती पर स्वर्ग है। पार्वती नदी के किनारे आराम करना और ताज़ा हवा का आनंद लेना निश्चित रूप से आपको को मंत्रमुग्ध कर देगा। इसके अलावा कसोल में ट्रैकिंग आपको भी इंजॉय कर सकती हैं।
वाराणसी उत्तर प्रदेश
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में पवित्र नदी गंगा के तट पर स्थित वाराणसी एक पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इसके धार्मिक महत्व के कारण इसे देश भर में सोलो ट्रैवलर फीमेल के लिए एक सुरक्षित डेस्टिनेशन माना जाता है।

हर साल, कई श्रद्धालु पवित्र नदी गंगा के किनारे अपने पापों को धोने के लिए वाराणसी आते हैं। अपने समृद्ध इतिहास और पवित्रता की वजह से वाराणसी एक प्रतिष्ठित प्राचीन शहर माना जाता है। यहां पर शाम का गंगा मैया आरती टी के समय एक अलग ही शांत और मनोरम वातावरण होता है जो किसी के भी मन को छू जाता है।
ज़ांस्कर घाटी लेह लद्दाख
लद्दाख में स्थित ज़ांस्कर घाटी भारत में अपनी आश्चर्यजनक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह जम्मू और कश्मीर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है और अपने कई गुफा मठों के लिए प्रसिद्ध है। घाटी में साल के अधिकांश समय में भारी बर्फबारी होती है, जिससे इसका आकर्षण और भी बढ़ जाता है।
पर्यटक इस सुरम्य स्थान पर रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। झीलों के बीच बसी जांस्कर घाटी फीमेल ट्रेवल्स के लिए एक सुरक्षित स्थान है। यह अपने बर्फीले नज़ारों , ऊंची चोटियों और शांत झीलों के लिए प्रसिद्ध है।
इस खूबसूरत जगह पर सोलो ट्रैवलिंग का अपना एक अलग ही मजा है। तो अगर आप अकेले या अपनी किसी फ्रेंड के साथ इस खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान बना रही हैं तो आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

कोलवा बीच गोवा
गोवा की मुख्य सड़क से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित कोलवा बीच अपनी मनमोहक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह प्रसिद्ध समुद्र तट प्राचीन सफेद रेत को समेटे हुए है, जहां नारियल के पेड़ों के बीच इस खूबसूरत लोकेशन का अपना एक अलग ही रोमांच है। जहां आपको विभिन्न प्रकार के वॉटर स्पोर्ट्स जैसे पैराग्लाइडिंग और करने का मौका मिलता है।
यह खूबसूरत जगह फीमेल सोलो ट्रैवलर के लिए भी सेफ्टी के नज़ारे से काफी अच्छी है जहां शाम के समय इस शानदार समुद्र तट पर इत्मीनान से टहलना अपने आप में एक अलग ही फील देता है। यदि आप शांति की तलाश में हैं, तो इस समुद्र तट से बेहतर कोई जगह नहीं है। विशेष रूप से, सोलो फीमेल ट्रैवलर इस शांत स्थान पर सुरक्षित और संतुष्ट महसूस करती हैं।
खजुराहो मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित खजुराहो मंदिर अपने हिंदू और जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। खजुराहो शहर अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए जाना जाता है जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।
मंदिरों में जटिल चित्रकारी उनकी शाश्वत सुंदरता के लिए प्रशंसित है। यह मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है , जहां महिलाओं की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। खजुराहो के मंदिर में फीमेल सोलो ट्रैवलर भी बहुत ही आराम के साथ यात्रा कर सकती हैं।

जैसलमेर राजस्थान
राजस्थान का एक शहर, जैसलमेर, को भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। इसे प्रसिद्ध रूप से “द गोल्डन सिटी” कहा जाता है। जैसलमेर किला एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है और हर जगह से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
यहां पर्यटकों के लिए ऊंट की सवारी का अनुभव विशेष रूप से आनंददायक होता है। आपको बता दें जैसलमेर की यात्रा महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित मानी जाती है। तो अगर आप भी खूबसूरत के किलों, मंदिरों और ऐतिहासिक लोकेशन के शौकीन है आपके लिए जैसलमेर एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है ।
मेघालय
भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक मेघालय है जोकि पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही शानदार डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। दुनिया के सबसे अधिक बर्षा वाले स्थानों में मेघालय का नाम भी शामिल हैं, इसके अलावा मेघालय के खूबसूरत बादल बहुत ही आकर्षित दृश्य प्रस्तुत करते हैं।
इतना ही नही मेघालय की पहाड़ियां, झील, सुन्दर घाटियाँ, झरने और गुफा मेघालय के आकर्षण का केंद्र है। मेघालय में कई शहर है जिनकी यात्रा करके पर्यटक बहुत ही आनंद का अनुभव करते है। मेघालय की राजधानी शिलांग भी बहुत आकर्षित पर्यटक स्थान है। मेघालय पर्यटन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा का खासा इन्तेजाम देखने को मिलता हैं।
सिक्किम
भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक सिक्किम राज्य है। सिक्किम में प्रसिद्ध कंचनजंगा, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है, जिसे व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। सिक्किम को पर्यटन के लिए एक उत्कृष्ट गंतव्य माना जाता है, जो साल भर पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह स्थान ट्रैकिंग के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

इस हिमालयी क्षेत्र की अद्भुत सुंदरता दुनिया के सभी कोनों से पर्यटकों को शांति और घाटियों के मनमोहक दृश्यों की तलाश में खींचती है। आपको बता दे सिक्किम की यात्रा फीमेल सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक सूटेबल लोकेशन है, जहां पर उनकी सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जाता है।

