गोपालगंज: प्रेमिका से मिलने गए युवक का सिर कटा शव 5 दिन बाद गंडक नदी से मिला

करीब छह दिन पहले अपने प्रेमिका से मिलने गए युवक का सिर कटा शव बीते दिन रविवार को काला मटिहनिया गंडक नदी से बरामद किया गया, मृतक युवक विश्वंभरपुर थाने के रूप छाप गांव के स्व. भिखारी यादव का पुत्र प्रेम यादव था। तीन अगस्त की शाम प्रेमिका के तरफ से बुलावा आने पर वह प्रेमिका के गांव में मिलने गया था। रात 11 बजे युवक की प्रेमिका के द्वारा युवक की बहन की मोबाइल पर सूचना दी गई कि युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है। तब से वह गायब था।

युवक के परिजनों ने काफी खोजबीन करा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था, रविवार को काला मटिहनिया गांव के सामने गंडक नदी में तैरते हुए शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विश्वंभरपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गंडक नदी में पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की माने मृतक प्रेम यादव के सिर को किसी धारदार हथियार से काटकर कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। लाश को बोरा में रखकर मिट्टी से भर कर नदी मे फेंक दिया गया था। उसके शरीर पर गोदना व अंडर गारमेंट्स के आधार पर परिवार के सदस्यों ने उसकी पहचान की। शव से बदबू निकल रहा था। मृतक के सिर की खोज पुलिस कर रही है।