मिशन Chandrayan 3 में बिहार के लाल भी रहे सहयोगी, पिता ने बताई ये खास बात, जानिए इनके बारे में
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण कर दिया है। अब पूरी दुनिया भारत की इस सफतला पर अपनी नजरे टिकाये हुए है। इस मिशन में बिहार के एक लाल का भी अहम योगदान रहा है।
चंद्रयान 3 मिशन (Chandrayaan 3 Mission) में वैज्ञानिकों की टीम में बिहार के युवा वैज्ञानिक रवि कुमार भी शामिल हैं। आईये जानते है बिहार के इस होनहार लाल के बारे में और उनकी कहानी।
ISRO में सैटेलाइट वैज्ञानिक है रवि
आपको बता दे की रवि कुमार बिहार के सीतामढ़ी जिले के के पुपरी निवासी अरुण चौधरी के होनहार पुत्र है। फिलहाल रवि कुमार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में सैटेलाइट वैज्ञानिक है। उन्होंने वर्ष 2012 में बेंगलुरु में ज्वाइन किया था।

मालूम हो की 2019 के दौरान चंद्रयान-2 में भी रवि शामिल थे। जिसमें पीएम मोदी ने सबसे व्यक्तिगत रूप से मिल कर बधाई दी थी। रवि के पिता ने बताया कि वह बचपन से खोजी स्वभाव के थे। उनके इस उपलब्धी पर हम सभी को गर्व हो रहा है।
रवि की ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिजन खुश
चंद्रयान-3 से जुड़े रवि कुमार के पिता अरुण चौधरी एसबीआइ से रिटायर्ड बैंककर्मी हैं। उनकी माता का नाम मधुबाला चौधरी है, जो की एक गृहिणी हैं। परिजनों के अनुसार रवि ने जवाहर नवोदय विद्यालय, सीतामढ़ी से 2005 में दसवीं व 2007 में 12वीं की परीक्षा पास की है। उन्होंने 2008 में आइआइटी जेइइ कंप्लीट किया था। वहीँ 2012 में स्नातक उत्तीर्ण किया।
नवोदय विद्यालय के ही पूर्व छात्र अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के लिए यह गौरवान्वित पल है। दिन-प्रतिदिन देश के मानचित्र पर जिले की पहचान बनाने के लिए अन्य युवा भी बेहतर प्रयास कर रहे हैं, जिसमें रवि कुमार भी शामिल हैं। उधर, रवि की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर है।
चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग
पूरे भारत के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन था। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का गवाह बनने के लिए हजारों लोग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे। उत्साही अंतरिक्ष प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच एलवीएम 3 रॉकेट को चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की ओर ले जाते देखा।

Source: ISRO
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से 10,000 से अधिक लोग सुबह से ही यहां जमा थे। इन्हें सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट इसरो द्वारा निर्धारित एक गलियारे से प्रक्षेपण देखने की अनुमति दी गयी थी।
बिहार के मुख्यमंत्री ने दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए कहा चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण कर इसरो ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
और पढ़े: बिहार के तीन युवा विद्यार्थियों ने बनाया कमाल का सॉफ्टवेर, ख़ासियत जानकर आप भी करेंगे तारीफ

