बिहार के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू, तबाही से अब तक चार की मौत, अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफ़ान यास का असर अब बिहार में साफ़ दिखने लगा है, आज सुबह से ही बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। यस के प्रभाव के कारण पिछले कई घंटो से आवागमन और बिजली की आपूर्ति थप है साथ ही तूफ़ान की तबाही ने बिहार के अलग अलग जिलों में कई लोगो की जान भी ले ली है।
मौसम विभाग के तजा अपडेट के मुताबिक बिहार के दक्षिण हिस्से जिसमे सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, गया, जहानाबाद, अरवल, मुंगेर, नालंदा, शेखपुरा में ताज हवा के साथ बारिश होगी। इस दौरान हवा की रफ़्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घटा रहने वाली है।

तबाही ने ले ली चार लोगों की जान
तेज हवा के कारण कई इलाकों में पेड़ पौधे गिर रहे है और इसी वजह से अलग अलग जगहों पर तीन लोगों की मौत हो गई, दूसरी तरफ वज्रपात से भी एक मौत का मामला सामने आया है। वैशाली जिले के जंदाहा के महिसौर में ताड़ का पेड़ गिरने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
ताड़ का पेड़ गिरने से ही बांका के अमरपुर के लौगांय में एक छह वर्षीय लड़की तथा गया के गुरुआ में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, इधर शेखपुरा जिले में ठनका से एक की मौत हो गई।

