बिहार: बनने जा रहा है उत्तर बिहार का पहला वुमन टेक्नोलाजी पार्क, रीसोर्स सेंटर के रूप में करेगा काम

बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्तर बिहार का पहला वुमेन टेक्नोलाजी पार्क बनाया जायेगा जो की मुजफ्फरपुर के राजकीय महिला पालीटेक्निक में बनेगा।  कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय ने बताया कि महिला पॉलिटेक्निक उत्तर बिहार की पहला संस्थान है जहां इस पार्क की स्थापना की जा रही है।

उत्तर बिहार से अकेले मुजफ्फरपुर महिला पालीटेक्निक का ही हुआ चयन।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से बिहार से कुल पांच संस्थानों का चयन किया गया है जिसमे महिला पॉलीटेक्निक के अलावा आईआईर्टी पटना, एनआइटी पटना, राजकीय इंजीनिरिंग कालेज वैशाली और राजकीय महिला पॉलीटेक्निक पटना शामिल हैं।

यह टेक्नोलॉजी पार्क रीसोर्स सेंटर के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इसमें एक छत के नीचे महिलाओं के रहन-सहन में सुधार, आत्मविश्वास में बढ़ावा देना, आर्थिक सुदृढ़ीकरण और तकनीकी ज्ञान के विकास के बारे में सहयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं को कम श्रम में अधिक लाभ मिलेगा। इससे सामाजिक उद्यमिता का भी विकास होगा।

इस योजना से मुजफ्फरपुर व इसके आसपास की महिलाएं लाभान्वित होंगी। उत्तर बिहार की महिलाओं के लिए यह वरदान साबित होगा। इस योजना से लाभान्वित होकर महिलाएं कम श्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना से सामाजिक उद्यमिता का विकास होगा। महिला पालीटेक्निक के प्राचार्य डा.वरुण कुमार राय ने बताया कि इस टेक्नोलाजी पार्क के माध्यम से महिलाओं को घर की चाहरदीवारी से बाहर निकलकर देश और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने का मौका मिलेगा।