बिहार के हर थाने में अब होगी महिला पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति, CM नितीश का बड़ा फैसला

बिहार सरकार महिला सशक्तीकरण को लेकर कई तरह के कार्यक्रम चलती रहती है जिसकी अन्य जगहों पर खूब सराहना भी होती रही है। इसी क्रम में सरकार ने इस दिशा में एक और फैसला लिया है जिसके अंतर्गत अब राज्य के सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया गया है।

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की जिस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले के बाद थाने में पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायत और समाधान भी सहज ढंग से हो सकेगा साथ ही महिला पदाधिकारियों के होने के कारण महिलाओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त को और मजबूत करने का निर्देश भी दिया, उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

आपको बता दे कि पिछले ही दिनों बिहार कि छात्राओं के लिए राज्य के सभी इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने की घोषणा की गई थी।