यूपी में का बा से फेमस हुई नेहा सिंह राठौर, बिहार से है स्पेशल कनेक्शन, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
यूपी में ‘का बा’ गाना गाने वाली फोक सिंगर नेहा सिंह राठौर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। नेहा सिंह ने हाल ही में कानपुर देहात की घटना को लेकर यूपी में का बा सीजन 2 गाया था। जिसको लेकर सिंगर पर कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।

आपको बता दें कि नेहा ने ‘का बा’ गाने का दूसरा पार्ट 16 फरवरी को रिलीज किया था। जिसमें वो लाल साड़ी पहनकर यूपी सरकार पर तंज कर रही हैं पुलिस का आरोप है कि नेहा सिंह का ये गाना सामाजिक तनाव और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

नेहा सिंह राठौर की शादी उत्तर प्रदेश में हुई है। नेहा सिंह राठौर की शादी 21 जून को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के हिमांशू सिंह से हुई थी। नेहा अब यूपी की बहू बन गईं हैं।

बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली हैं। साल 2016 से भोजपुरी लोक गीत गा रही हैं। उनके अधिकतर गाने समाज व राजनीति पर तंज करते हैं।

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय नेहा अपने ‘बिहार में का बा…’ गाने को लेकर चर्चा में आईं थीं। नेहा सिंह अभी तक दर्जनों गाने गा चुकी हैं। लेकिन, उन्हें देश भर में बिहार में ‘का बा’ और यूपी में ‘का बा’ के अलावे रोजगार देबा गानों से ही पहचाना जाता है।


