Vrat Recipes( व्रत रेसिपीज ): सिंघाड़े और साबूदाना से बनी इस रेसिपी से तोड़े अपना व्रत, जाने सामग्री और विधि
Vrat Recipes: श्रावण माह में आने वाले व्रत और त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। उपवास के दिन आमतौर पर लोग फलों का सेवन करते हैं लेकिन अगर आप कुछ नया चखना चाहते हैं, तो व्रत के मौके पर बनाई जाने वाली इन रेसिपीज को एक बार जरूर चखें।
झटपट तैयार होने वाली रेसिपीज न केवल खाने में लजीज हैं, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होती है। तो आइए जानते है इन व्यंजनों को तैयार करने की विधि।
सिंघाड़े की कढ़ी
अगर आप व्रत में कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो साबूदाने की क्रिस्पी टिक्की एक बेहतर विकल्प है। इस रेसिपी की खास बात ये है कि ये न केवल खाने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि तैयार भी झटपट हो जाती है।
सामग्री
2 कटोरी भीगा साबूदाना
3 से 4 उबले आलू
1 चम्मच कटी हरी मिर्च
1 चम्मच हरा धनिया
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 चम्मच जीरा पाउडर
3 से 4 बड़े चम्मच तेल
सेंधा नमक स्वादानुसार

विधि
सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को लें और उसे मिक्सर में पीस लें।
इसके बाद उबले हुए आलूओं को मैश करके रख लें।
अब आलू में पिसे हुए साबूदाने को मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें।
इस मिश्रण में नमक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, काली मिर्च और कटा हुआ धनिया मिला दें।
अब इस मिश्रण से गोल आकार में छोटी-छोटी बॉल्स बना लें और फिर उसे टिक्की का आकार दें।
अब कढ़ाही में तेल गर्म कर लें और तैयार टिक्कियों को एक-एक कर तल लें।
आलू साबूदाना टिक्की
अगर आप कढ़ी के शौकीन है, तो व्रत के मौके पर चावलों के साथ आप सिघाड़े की कढ़ी बनाकर खा सकते हैं। हालांकि कढ़ी बनाने में समय लगता है। मगर सिंघाड़े की कढ़ी की खासियत ये है कि ये झटपट तैयार हो जाती है।
सामग्री
एक कटोरी दही
दो बड़े चम्मच सिंघाड़े का आटा
3 साबुत लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच अदरक हरी मिर्च पेस्ट
6 से 8 कढ़ीपत्ता

विधि
सबसे पहले एक बाउल में दही लें और फिर उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
अब दही में नियमित मात्रा में सिंघाड़े का आटा मिला दें। ध्यान रखें कि आटे में गांठें न बनें।
कढ़ाही में एक से दो चम्मच तेल डालकर उसे गर्म होने दें और फिर उसमें राई और जीरा मिला दें।\
जीरा भूनने के बाद उसमें अदरक का पेस्ट डाल दें और बारीक कटी हरी मिर्च मिला दें।
इसके बाद इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च डाल दें।
अब कढ़ाही में दही और आटे के मिश्रण को मिला दें और दस मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
अब एक पैन में गर्म तेल करके उसमें कढ़ीपत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें। इस तड़के को कढ़ी में डालें।

