Vivah Muhurat 2024: 8 महीने मे 43 दिन है शादी के लिए शुभ, जाने कौन सी तारीख है शादी के लिए सबसे बेस्ट

2024 me vivah muhurat

Vivah Muhurat 2024: पितृ पक्ष का महीना अब समाप्त हो चुका है, विवाह लग्न का शुरुआत होने वाला है| ऐसे में मिथिलांचल और सीमांचल में लोग अच्छे मुहूर्त के लिए पंडित के द्वारा जाते हैं| आज हमारे इस पोस्ट के मदद से आने वाले अगले 8 महीना के शुभ विवाह लग्न मुहूर्त के बारे में बताया जाएगा|

पंडित जी कहते हैं

पूर्णिया के चर्चित पंडित दयानंद मिश्र मीडिया को जानकारी देते हुए कहते हैं कि मिथिलांचल के साथ-साथ पूरे बिहार के लोगों को शादी विवाह करने के लिए शुभ मुहूर्त की जरूरत होती है| ऐसे में कहा जाता है की शादी हरि सयानी एकादशी यानी असर शुक्ल पक्ष के एकादशी तक शादी मिथिला में कर सकते हैं|

पंडित जी के अनुसार इनमें से सबसे अधिक लग्न की अगर बात कर जाए तो सबसे शुभ मुहूर्त कन्या और वर्ग के कुंडली मिलान और राशि के मिलन कर पता किया जाता है| यह सारे गुण के मिलन होने के बाद वर वधू का शादी के लिए शुभ मुहूर्त निकाला जाता है|

2024 me vivah muhurat

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त( नवंबर-जुलाई)

पंडित दयानंद मिश्र के अनुसार अगले 8 महीने के विवाह की शुभ मुहूर्त की पूरी तिथि:-

  • नवंबर महीने में  विवाह के लिए शुभ मुहूर्त- 24,27,29
  • दिसंबर महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त- 3,4,7,8,10,13,14,15
  • जनवरी महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त- 17,18,21,22,31
  • फरवरी महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त-1,4,5,7,8,15,18,19,26,28
  • मार्च महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त-3,4,6,7,8,10,11
  • अप्रैल महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त-18,19,21,25,26,28
  • मई महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त-1
  • जुलाई महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त-5,10,11,12

विवाह शादी में शुभ मुहूर्त है बेहद जरूरी

पंडित जी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया “लोग आजकल शादी विवाह में शुभ मुहूर्त की ज्यादा परवाह नहीं करते हैं”, पंडित जी के अनुसार लोगों को विवाह शुभ मुहूर्त से कोई मतलब नहीं होता है लोग बस गाने बजाने और धूम धड़ाके में मसगुल होते हैं|

विवाह शादी को शुभ मुहूर्त में संपन्न न करने से लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पंडित जी के अनुसार शादी के शुभ मुहूर्त कन्या और व दोनों के कुंडली और राशि के मिलन से ही उन दोनों का शुभ मुहूर्त निकाला जाता है।

यह भी पढ़े:Award: बिहार के नीरज को मिला बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट का सम्मान, गरीबों की मदद के लिए शिल्पा शेट्टी ने दिया अवार्ड