माँ ने बकरी चराकर जुटाए पढ़ाई के पैसे,विशाल ने 484वां रैंक लाकर लहराया UPSC में परचम
एक बेटे के सर पर पिता का साया जब उठ जाता है तब मानव जैसे संसार की सारी खुशी उनके साथ ही चली जाती है लेकिन इसके बाद भी फिर से खड़ा होकर विशाल ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पा लिया।

2008 में हो गई थी पिता की मौत
बेहद गरीब घर से ताल्लुक रखने वाले विशाल के पिता की मौत साल 2008 में हो गई थी वह खुद मजदूरी कर कर अपने घर चलाने पर मजबूर थे।

वह कहते हैं ना मेहनत और लगन से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है इसी बात को सच कर दिखाया है विशाल ने यूपीएससी द्वारा जारी किए गए सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में विशाल ने पूरे देश में 484वां रैंक लाकर अपना परचम पूरे देश में लहरा दिया है।
देश के सबसे कठिन परीक्षा में लहराया परचम
देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माने जाने वाला यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मैं अपनी कड़ी मेहनत और लगन से विशाल ने इस मुकाम को अंततः हासिल कर ही लिया

तमाम सुख सुविधा से कोसों दूर विशाल की जिंदगी बेहद गरीब घर में पली-बढ़ी है केवल मेहनत और संघर्ष से इस मुकाम को हासिल कर पूरे भारत को एक अच्छे विद्यार्थी होने का संदेश दे रहे हैं विशाल
पूरे देश में 484वां रैंक
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले विशाल ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा 2021 में 484 वा रैंक लॉकर अपना परचम लहरा दिया है।

विशाल के सफलता के बाद इनके गांव मकसूदपुर में जश्न और उत्सव का माहौल है उनके निजी आवास पर बधाई देने वाले लोगों की भीड़ जुट चुकी है इनसे सभी लोगों को प्रेरणा मिल रही है साथ ही साथ अपने बच्चों को इनकी सफलता की कहानी सुनाकर प्रेरित कर रहे हैं लोग
मां बकरी चरा कर पढ़ाती थी
विशाल काफी गरीब परिवार से आते हैं शुरुआती दिनों में उनकी पढ़ाई की खर्च जुटाने के लिए इनकी माता बकरी पालन कर कम आती थी थोड़े बहुत पैसे साल 2008 में हो चुकी थी पिता की मौत उसके बाद पूरी तरीके से बिखर चुका था परिवार

पिता के जाने के बाद पूरी तरीके से घर की हालत खराब हो गई थी उसके बाद विशाल और उनकी मां रीना देवी ने बकरी और भैंस का पालन घर में किया और उससे जो भी थोड़े बहुत पैसे आते थे उससे घर चलाते थे दोनों लोग
शिक्षक को दिया पूरा श्रेय
विशाल के इस सफलता के पीछे इनके शिक्षक का बहुत बड़ा हाथ है विशाल ने अपने शिक्षक गौरीशंकर प्रसाद को श्रेय देते हुए कहा कि मेरे बुरे हालात में अगर गुरु ने साथ नहीं दिया होता तो शायद मैं इस मुकाम पर नहीं पहुंचता

बता दें कि गौरीशंकर ने विशाल के मुश्किल हालात में उनकी मदद की थी पढ़ाई की फीस भरी थी जब पैसों की तंगी अत्यधिक थी तब अपने घर पर रख कर कर आते थे पढ़ाई
बचपन में पिता कहते थे बड़ा आदमी बनेगा मेरा बेटा
विशाल के स्वर्गीय पिता जी बिकाऊ प्रसाद बचपन में है विशाल की तारीफ करते हुए कहते थे कि मेरा बेटा बड़ा होकर एक सफल और अच्छा आदमी बनेगा
विशाल की पढ़ाई
साल 2011 में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में विशाल टॉपर रहा था इसके बाद साल 2013 में 12वीं पास कर आईआईटी कानपुर में लिया था एडमिशन

आईआईटी कानपुर से 4 साल के बी टेक कोर्स करने के बाद रिलायंस कंपनी में विशाल की लगी थी जॉब उसके बाद अध्यापक गौरी शंकर ने उनसे कहा कि तुम्हें और मेहनत करने की जरूरत है और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के बारे में बताया उसके बाद तैयारी में जुट गए विशाल

