VIDEO: अखाड़ा बना बिहार का ये स्कूल! हेडमास्टर और शिक्षिका के बीच पटका पटकी, जमकर चले लात घुसे

Viral Video Of Headmaster And Teacher Fight In Patna School

राजधानी पटना के बिहटा प्रखंड में स्थित कौड़िया पंचायत के मध्य विद्यालय में, एक दिलचस्प घटना घटी। प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका के बीच एक आपसी विवाद हुआ। उनके बीच लात-घूंसे और मुक्का-मुक्की के साथ ही जमीन पर पटका-पटकी भी हुई।

इस घटना के दौरान, स्कूल के परिसर में मौजूद ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालाँकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं की गयी है।

जमीन पर पटका पटकी, चले लात घुसे

प्रधानाध्यापिका कांति कुमारी को शिक्षिका अनिता कुमारी ने अपने एक अन्य महिला साथी के साथ मिलकर जमीन पर पटक कर लात-घूसे और बाल पकड़ कर पीटने लगी। इसी दौरान दूसरी महिला ने भी चप्पल और डंडे से कांति कुमारी को पीटना शुरू कर दिया।

हालाँकि आसपास में खड़ी गांव की महिलाओं ने दोनों शिक्षिकाओं को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों एक दूसरे को छोड़ने का नाम नहीं ले रही थीं। स्कूल के अंदर शुरू हुई लड़ाई बाहर तक आ गयी।

ये भी पढ़ें: गूगल की नौकरी छोड़ कर शुरू की UPSC की पढाई,बिना ट्यूशन पढ़े बन गये टॉपर

खिड़की लगाने के कारण शुरू हुई लड़ाई

कहा जा रहा है कि कौड़िया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में कांति कुमारी प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत है। वहीं, अनिता कुमारी भी इसी स्कूल में प्रखंड शिक्षिका के रूप में काम कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस घटना की शुरुआत स्कूल की खिड़की लगाने के मुद्दे से हुई, और उसके बाद दोनों के बीच तू तू मैं मैं होने लगी। तनाव इतना बढ़ गया कि देखते-देखते दोनों शिक्षिका आपस में भिड़ गईं और स्कूल का परिसर कुछ देर के लिए अखाड़ा बन गया।

दोनों के बीच का आपसी विवाद

साथ ही यह भी बताया जा रहा है की दूसरी महिला अनिता कुमारी की मां है। जो मनेर की रहने वाली है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवेश कुमार ने बताया कि दोनों शिक्षिका का आपसी विवाद है। इस मामले में वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीँ कौडिया पंचायत की वर्तमान मुखिया नीतू देवी ने बताया कि इस स्कूल में 5 महीने पहले भी दोनों शिक्षिकाओं में मारपीट हुई थी। इसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और मुखिया ने पंचायती करवाकर मामले को शांत कराया था। उसके बाद फिर यह मामला दुबारा देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: यूपी या बिहार कहाँ की रहने वाली है UPSC Topper Ishita Kishore? खुद किया खुलासा