रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को मिली मंजूरी, 25 अप्रैल से चलाने की तैयारी-पढ़ें पूरी जानकारी

Vande Bharat train running from Patna to Ranchi

बिहार की राजधानी पटना से रांची का सफर अब मात्र 07 घंटे में ही पूरा हो जाएगा. क्याेंकि रेल मंत्रालय बिहारवासियों को 25 अप्रैल से पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहा है. पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है. रेल मंत्रालय ने इसकी तैयारी कर ली है.

Vande Bharat train running from Patna to Ranchi
रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को मिली मंजूरी

यह ट्रेन सप्ताह में 06 दिन चलेगी. इस ट्रेन को कोडरमा से टाटीसिल्वे के बीच नई रेल लाइन से परिचालित किया जाएगा. इससे पटना और हटिया के बीच लगभग 70 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी.

टाइमिंग

सूत्रों के अनुसार Vande Bharat ट्रेन सुबह 06:45 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 01:45 बजे हटिया पहुंचेगी. फिर वहां से 2:30 बजे चलकर रात 09:30 बजे पटना पहुंचेगी. हालांकि अभी टाइमिंग कन्फर्म नहीं हुई है, इसी कारण टिकट नहीं मिल रहा है.

Vande Bharat train running from Patna to Ranchi
Vande Bharat ट्रेन सुबह 06:45 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 01:45 बजे हटिया पहुंचेगी

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि रांची-पटना के बीच वंदे भारत चलाने पर लगभग सहमति बन गई है. इस ट्रेन का मेंटनेंस हटिया यार्ड में होगा. जबकि इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटनेंस रांची में होगा. वहीं, इसका सेकेंडरी मेंटनेंस पटना में किया जाएगा.

पांचवीं ट्रेन

पटना से रांची के लिए अभी 04 ट्रेनें हैं, जिसमें हटिया-पूर्णिया कोर्ट ट्रेन, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर और हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस शामिल है. पटना से रांची के लिए अब पांचवीं ट्रेन वंदे भारत होगी. रांची से पटना के बीच वंदे भारत चलाने की तैयारी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.

Vande Bharat train running from Patna to Ranchi
पटना से रांची के लिए अभी 04 ट्रेनें हैं

इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए लोको पायलट और क्रू मेंबर को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. इस ट्रेन को रांची से पटना के बीच नए रूट पर चलाया जाएगा. बता दें कि नवनिर्मित रेल लाइन पर दौड़ने वाली वंदे भारत पहली ट्रेन होगी, इसी कारण अन्य किसी ट्रेन को अभी हरी झंडी नहीं दी गई है.