JEE Main में बिहार के वैभव विशाल बने टॉपर, 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया हासिल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेइइ मेन (JEE Main) परीक्षा के अप्रैल 2021 सत्र का रिजल्ट बीती रात जारी कर दिया गया, बिहार के रहने वाले वैभव विशाल (Vaibhav Vishal JEE Mains Topper 2021) ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कर बिहार (Bihar) का परचम लहराया है। वैभव विशाल (Vaibhav Vishal Bihar Topper) जेइइ मेन अप्रैल 2021 के नेशनल टॉपर के साथ-साथ बिहार टॉपर (Bihar Topper) भी हैं।

जेईई मेन 2021 टॉपर्स

जेइइ-मेंस के इस सत्र में कुल 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

  1. कर्णम लोकेश (आंध्र प्रदेश)
  2. दुग्गनेनी वेंकट पनीश (आंध्र प्रदेश)
  3. पासा वीरा सिल्वा (आंध्र प्रदेश)
  4. कंचनपल्ली राहुल नायडू (आंध्र प्रदेश)
  5. वैभव विशाल (बिहार)
  6. अंशुल वर्मा (राजस्थान)
  7. रुचिर बंसल (दिल्ली एनसीटी)
  8. प्रवाकर कटारिया (दिल्ली एनसीटी)
  9. हर्ष (हरियाणा)
  10. अनमोल (हरियाणा)
  11. गौरव दास (कर्नाटक)
  12. पोलु लक्ष्मी साई लोकेश रेड्डी (तेलंगाना)
  13. मधुर आदर्श रेड्डी (तेलंगाना)
  14. वेलावली वेंकट कार्तिकेय साईं व्यधिक (तेलंगाना)
  15. जोस्युला वेंकट आदित्य (तेलंगाना)
  16. पाल अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)
  17. अमैया सिंघल (उत्तर प्रदेश)

 

गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जेईई मेन सेशन 4 का आयोजन 26 अगस्त, 27, 31, 1 और 2 सितंबर को होगा। जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।