वैशाली के इस लाल में बढ़ाया जिले का मान, दूसरे ही प्रयास में UPSC में 282वां रैंक किया प्राप्त
बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के चकजादो गांव के रहने वाले एक युवा ने बिहार ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का मान बढ़ाया है। पातेपुर चकजादो के मूल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक इम्तियाज अहमद के पुत्र अलतमश गाजी ने यूपीएससी की परीक्षा में 282 वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी इस कामयाबी पर गांव के साथ ही प्रखंड क्षेत्र लोग फूले नहीं समा रहे हैं। चकजादो गांव स्थित उनके पैत्रिक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
हासिल किया 282वां रैंक
चकजादो गांव निवासी इम्तियाज अहमद के पुत्र अलतमश गाजी ने यूपीएससी की परीक्षा में 282 वां स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया, अलतमश के पिता इम्तियाज अहमद समस्तीपुर जिले के आरएसबी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक है।
अलतमश ने बारहवीं कक्षा तक की परीक्षा समस्तीपुर के सीपीएस स्कूल से प्राप्त की। बेहतर प्रदर्शन के बाद उनका दाखिला आइआइटी बीएचयू (IIT BHU) में हुआ। अलतमश मैकेनिकल इंजीनियरिग ट्रेड में वह वहां से 2018 में पास हुए।
इंजीनियरिग के बाद नौकरी को ठुकराया
इंजीनियरिग की पढाई पूरी होने के बाद अलतमश को नौकरी के लिए भी ऑफर मिले ने उन्होंने नहीं स्वीकारा और प्रशासनिक सेवा में जाने के लक्ष्य के साथ अलतमश ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2019 में उन्होंने प्रथम प्रयास किया परंतु उस में सफलता नहीं मिली।
परंतु उन्होंने हिम्मत नहीं हारा और अपनी मेहनत जारी रखते हुए दूसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 282 वां रैंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर गांव का ही नहीं बल्कि वैशाली एवं बिहार का नाम रौशन कर दिया।

