UPSC 2nd Topper गरिमा लोहिया को मिला बिहार कैडर, देखिए राज्य के 11 नए IAS Officers की पूरी लिस्ट
बिहार को 11 नए 11 नए IAS Officers मिले है। जिसमें देश की सर्वोच्च परीक्षा UPSC 2022 में 2nd रैंक हासिल करने वाली गरिमा लोहिया (Garima Lohia) को भी बिहार कैडर मिला है।
ये आईएएस अधिकारी अब बिहार में काम करेंगे। यूपीएससी 2022 की परीक्षा कंपलीट कर अंतिम रूप से चयनित सफल ऑफिसर की पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आईये जानते है इनके बारे में।
गरिमा लोहिया कौन है?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली आईएएस गरिमा लोहिया (IAS Garima Lohia) बिहार के ही बक्सर जिले की रहने वाली हैं। तीन भाई-बहनों में गरिमा दूसरे स्थान पर हैं।
गरिमा के पिता का 2015 में ही निधन हो गया था। उनके पिता पेशे से एक व्यवसायी थे। पिता की मौत के बाद गरिमा की मां ने अपने तीनों बच्चों को संभाला।
अपनी सफलता पर पर गरिमा ने कहा कि मां मेरे साथ रातभर जगती थी। खाने-पीने का ध्यान रखती थी। मां का सपना था कि मैं आईएएस बनूं। मेरी सफलता उनकी मेहनत का नतीजा है।
यूपी की कृतिका मिश्रा को भी मिला बिहार कैडर
मूल रूप से उत्तरप्रदेश के कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा को भी बिहार कैडर प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से पूरी की और इसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
हिंदी माध्यम से पढाई करते हुए कृतिका ने साल 2022 में अपना दूसरा एटेम्पट दिया और मेंस तक पहुंची। मेंस में सफल होने के बाद वह इंटरव्यू तक पहुंची। वहीं, जब साल 2022 का परिणाम जारी हुआ, तो उन्होंने इस परीक्षा को 66वीं रैंक के साथ टॉप कर लिया था।
बिहार को मिले 11 नए IAS अधिकारी
यूपीएससी परीक्षा 2022 में अंतिम रूप से चयनित 11 आईएएस अधिकारियों को बिहार कैडर आवंटित हुआ है। इसके साथ ही इस लिस्ट में कुल 7 महिला आईएएस ऑफिसर्स शामिल है:
- गरिमा लोहिया
- तुषार कुमार
- प्रतीक्षा सिंह
- अनुरोध पांडे
- कृतिका मिश्रा
- आकांक्षा आनंद
- प्रद्युम्न सिंह यादव
- अंजली शर्मा
- रोहित कुमार चौधरी
- शिप्रा विजय कुमार
- नेहा कुमारी
राज्यों को मिलता है इस बात का पूरा अधिकार
मालूम हो की अधिकारियों की भर्ती और ट्रेनिंग के बाद, उन्हें उनके स्टेट कैडर में भेज दिया जाता है। राज्य स्तर पर आईएएस अधिकारियों का करियर वास्तव में जिला स्तर पर नियुक्ति के साथ शुरू होता है। राज्यों को इस बात का पूरा अधिकार मिलता है कि किसे किस जिले में पद दिया जाए?

