उपेंद्र कुशवाहा का बिहार यात्रा बाल्मीकि नगर से शुरू, हर जिले में रुकने के साथ ये सब करेंगे कुशवाहा

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज शाम चम्पारण के वाल्मीकिनगर से अपने बिहार यात्रा की शुरुआत की, यात्रा को शुरू करते हुए कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत भी किया। मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का कलह जदयू के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जदयू बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। यह यात्रा संगठन की मजबूती के लिए वाल्मीकिनगर से शुरू कर रहा हूं।

कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का पड़ाव सभी जिलों में होगा, जहां रात्रि विश्राम के साथ पार्टी के संगठन के लिए काम की चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी पार्टियां दरक रही हैं। कांग्रेस आरजेडी में कलह है। ये हमारे लिए शुभ है। कई पार्टियों के नेता हमारे संपर्क में है।

कुशवाहा के यात्रा के मायने 

  • हर जिले का करेंगे यात्रा
  • रोजाना एक टीकाकरण केंद्र पर जायेंगे
  • कार्यकर्ताओं से सरकार के काम काज को लेकर फीडबैक लेंगे
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा करेंगे

फिलहाल कुशवाहा ने अपनी यात्रा का संखनाद कर दिया है, और आने वाले वक्त में बिलकुल साफ हो पाएगा कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा के जरिए जनता के मन को भापकर क्या खेल करना चाहते हैं।