सीएम नीतीश कुमार से अलग होकर उपेंद्र कुशवाहा ने बनाई अपनी पार्टी,आइए तस्वीर से जानते हैं इनकी उपलब्धि
बिहार राजनीतिक से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जेडीओ संसदीय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी ऐलान करते हुए पार्टी को छोड़ दिया है|
उपेंद्र कुशवाहा साल 1985 से राजनीतक में घुसे थे उसके बाद अभी तक कुल 8 पार्टियों के साथ अपना नाम जोड़ चुके हैं|
जेडीयू छोड़ने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हो उपेंद्र कुशवाहा आखिरी में सोमवार दिनांक 20 फरवरी को अलग होकर अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी है|

नई पार्टी का नाम
उपेंद्र कुशवाहा के नए पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी रखा है इस पार्टी के अध्यक्ष के पद पर उपेंद्र कुशवाहा चुने गए हैं| पार्टी बनाने के बाद तुरंत उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 2 दिन से पटना कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही थी मेरे साथियों के द्वारा जिस तरह का फीडबैक मिल रहा था उसके आधार पर नए पार्टी बनाने का निर्णय लिया है|
उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिस तरह के स्थिति अभी बिहार राजनीतिक में बना हुआ है उसको देखते हुए मुझे जेडीयू से अलग करने पर मजबूर कर दिया मेरे सारे कार्यकर्ताओं को भी यही पसंद था और उनके द्वारा दिए गए फीडबैक के अनुसार मैंने यह निर्णय लिया है|

प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर किया घोषणा
नए पार्टी की घोषणा करने के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने 20 फरवरी के दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से हम लोग नई राजनीतिक पारी का शुरुआत करने जा रहे हैं|

कुशवाहा जी ने कहा कि 2 साल पहले जब हम जनता दल यूनाइटेड में आए थे तो बिहार राज एक विशेष परिस्थिति में थी लेकिन अब वह पहले जैसे बात नहीं रही यह राजनीतिक उनके समझ के परे था इसीलिए जनता का कल्याण हो इसको देखते हुए नई पार्टी बनाई है|
सुबह में पार्टी छोड़ने की बात सबसे हो गई थी- उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 20 फरवरी के सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जेडीयू के राज्यसभा सांसद वरिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी से अलग होने की सूचना दे दी थी मैंने जेडीयू के सारे पदों और जिम्मेदारियों को छोड़ रहा हूं|
कुछ दिन पहले जब जनता दल यूनाइटेड पार्टी राष्ट्रीय जनता दल लालू यादव की पार्टी से मिली तब से उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तालमेल नहीं बैठ पा रहे थे| साल 2020 में जनता दल यूनाइटेड के साथ जुड़ा था उपेंद्र कुशवाहा का नाम

