बिहार की लगभग 2 लाख लड़कियों को मिलेंगे 50 हजार रुपये, पोर्टल पर करना होगा आवेदन

two lakh girls of bihar will be given 50 thousand rupees

बिहार में स्नातक उत्तीर्ण पौने दो लाख छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी हो रही है। शिक्षा विभाग ने सभी कुलपतियों को चिट्ठी लिखकर लाभुक छात्राओं के लंबित आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कराने हेतु आवश्यक तकनीकी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

इस बारे में पहले ही विभाग के स्तर से प्रशिक्षण कार्यशाला कराई जा चुकी है। पोर्टल पर आवेदनों के सत्यापन के बाद लाभुकों के खाते में प्रोत्साहन के रूप में 50-50 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

काफी आवेदन जांच के लिए लंबित

शिक्षा विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि राज्य के विश्वविद्यालयों में पौने दो लाख छात्राओं के आवेदन जांच के लिए लंबित हैं। यह गंभीर मामला है।

Preparation to give incentive amount to two lakh girl students who have passed graduation in Bihar

शैक्षणिक सत्र 2015-18 एवं 2016-19 और 2017-20 में स्नातक पास छात्राओं के आवेदनों के सत्यापन नहीं होने से राशि नहीं मिली है। इस बारे में शिक्षा विभाग ने कई बार कुलपतियों को निर्देश दिया है।

स्नातक पास छात्राओं के आवेदन अब पोर्टल पर ही जमा होंगे

प्रत्येक विश्वविद्यालय के स्तर पर आवेदनों का सत्यापन होने पर ही लाभुकों को राशि का भुगतान हो पाएगा। सत्र 2020-21 एवं 2021-22 बैच की स्नातक पास करने वाली छात्राओं के आवेदन अब पोर्टल पर ही जमा होंगे, ताकि आवेदनों का ससमय सत्यापन हो सके और लाभुकों को प्रोत्साहन राशि भेजी जा सके।

सात जुलाई से पोर्टल पर आवेदन अपलोड होंगे। पोर्टल पर गलत नाम से आवेदन अपलोड नहीं हो सकेगा। आवेदन के समय ही आवेदक के नाम, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के साथ ही किस विषय के लिए मान्यता मिली है, की जांच हो जाएगी।