ये है बिहार के 10 प्रसिद्ध मंदिर, दर्शन करने दूर दूर से आते है लोग, आप भी जरूर आए
Top 10 Mandir Of Bihar: भारत को मंदिरों को देश कहा जाता है। हर राज्य में आपको कई सारे प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाएंगे। आज हम आपको बिहार के 10 ऐसे मंदिरो के बारे में बताने जा रहे है, जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए।
श्री पटना साहिब मंदिर
View this post on Instagram
राजधानी पटना में स्थित तख्त श्री पटना साहिब मंदिर सिख आस्था से जुड़ा यह एक ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का ये जन्मस्थान है। यह गुरुद्वारा महाराजा रंजीत सिंह द्वारा बनवाया गया है जो स्थापत्य कला का सुन्दर नमूना है।
महाबोधि मंदिर
View this post on Instagram
बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर पूरे विश्व मशहूर है। महात्मा बुद्ध को बोधगया में ही ज्ञान प्राप्ति हुई थी। इसे आत्मज्ञान की भूमि भी कहते हैं। हर साल दुनिया भर से लाखों की संख्या में पर्यटक इस मंदिर में आते हैं।
जानकी मंदिर
View this post on Instagram
सीतामढ़ी जिले में स्थित जानकी मंदिर माता सीता की जन्मस्थली है। हर साल नवरात्रि और राम नवमी त्योहारों के दौरान हजारों की संख्या में भक्त यहां आते हैं। यह मंदिर लगभग 100 साल पूराना है।
मंगला गौरी मंदिर
View this post on Instagram
गया में स्थित मंगला गौरी मंदिर भारत के 18 शक्तिपीठों में से एक है। ऐसा मान्यता है कि यहां मां सती के शरीर का एक अंग गिरा था और इस स्थान को स्तनों के रुप में पूजा जाता है।
विष्णुपद मंदिर
View this post on Instagram
गया में स्थित विष्णुपद मंदिर बिहार के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान विष्णु (धर्मशिला) के पैरों के निशान की पूजा होत है। पितृ पक्ष के दौरान देश-विदेश लोग यहां दिवंगत आत्माओं के “पिंड दान” नामक अंतिम अनुष्ठान को करने के लिए आते हैं।
महावीर मंदिर
View this post on Instagram
राजधानी पटना स्थित महावीर मंदिर देश के अग्रणी अग्रणी हनुमान मन्दिरों में से एक है। मन्दिर में हनुमान जी की दो युग्म प्रतिमाएं हैं। यह मंदिर पटना जंक्शन से 100 मीटर की दूरी पर है। इस मंदिर में हर समय भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
पटन देवी मंदिर
View this post on Instagram
राजधानी पटना में स्थित पटन देवी मंदिर को माँ पटनेश्वरी भी कहा जाता है। इस मंदिर को देवी उपासना का केंद्र माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के ‘सुदर्शन चक्र’ से काटी गई देवी सती की ‘दाहिनी जांघ’ यहीं पर गिरी थी।
मिथिला शक्ति पीठ मंदिर
View this post on Instagram
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मिथिला शक्ति पीठ मंदिर 52 पौराणिक शक्ति पीठों में से एक है। यहां देवी सती का बायां कंधा (वामा स्कंध) यहां गिरा था। हर साल लाखों की संख्या में भक्त यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं।
जल मंदिर
View this post on Instagram
नालंदा जिले के पावापुरी में स्थित जल मंदिर जैन समुदाय के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि भगवान महावीर ने यहांमोक्ष की प्राप्ति हुई थी। मंदिर में भगवान महावीर की चरण पादुका रखी गई है।
इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर
View this post on Instagram
लखीसराय जिले में स्थित अशोकधाम मंदिर को इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। हर साल यहाँ लाखों शिव भक्त गंगा नदी में स्नान करने के बाद महादेव के दर्शन करते हैं। अशोक नामक के एक लड़के ने जमीन के नीचे विशालकाय शिवलिंगम की खोज की थी।


