Tomato Garlic Pasta Recipe: टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाकर बच्चों का संडे बनाएं स्पेशल, नोट करके रख लें रेसिपी

Tomato Garlic Pasta Recipe

टोमेटो गार्लिक पास्ता रेसिपी (Tomato Garlic Pasta Recipe): टमाटर और लहसुन से तैयार होने वाला टोमेटो गार्लिक पास्ता काफी पसंद किया जाता है। बच्चों के बीच ये फास्ट फूड काफी फेमस है। रविवार का दिन वैसे भी बच्चों के लिए बेहद खास होता है।

अगर उनके दिन की शुरुआत उनके पसंदीदा ब्रेकफास्ट से हो तो उनकी खुशी देखी जा सकती है। ज्यादातर बच्चों को फास्ट फूड काफी पसंद होता है, ऐसे में उन्हें उनका संडे ‘टेस्टी डे’ बनाने के लिए आप उन्हें टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाकर खिला सकते हैं।

इस रेसिपी को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

Tomato Garlic Pasta Recipe
टोमेटो गार्लिक पास्ता रेसिपी

हम अक्सर बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखते हैं क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं, हालांकि हफ्ते में एक दिन उन्हें उनके पसंद का फूड खिलाया जा सकता है। अगर आप टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाना नहीं जानते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप टोमेटो गार्लिक पास्ता झटपट तैयार कर सकते हैं।

टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाने के लिए सामग्री:

पास्ता – 500 ग्राम

चेरी टमाटर – 1/2 किलो

परमेसन चीज़ – 1/2 कप

जैतून का तेल – 2 टेबलस्पून

लहसुन – 8-10 कलियां

लौंग – 4-5

हरी धनिया पत्ती कटी – 1/2 कप

तुलसी के पत्ते – 8-10

काली मिर्च पिसी – 1/4 टी स्पून

नमक – स्वादानुसार

टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाने की विधि:

टोमेटो गार्लिक पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रखें. इसमें थोड़ा सा नमक डालें और फिर पास्ता (साबुत गेहूं से बना) डाल दें। पानी में जब उबाल आने लगे और पास्ता अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें।

फिर पास्ता से पानी निकालकर उसे एक बाउल में अलग रख दें। इसके बाद चेरी टमाटर को लें और उन्हें धोकर साफ कपड़े से पोछ लें। इसके बाद टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।

अब लहसुन की कलियों को लेकर उन्हें भी बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद परमेसन चीज को लेकर उसे एक बाउल में कद्दूकस कर लें। अब हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें।

इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मध्यम आंच पर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटे टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। टमाटर नरम होने में 4-5 मिनट का वक्त लगेगा।

Tomato Garlic Pasta
टोमेटो गार्लिक पास्ता

जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें बारीक कटी लहसुन की कलियां डालकर करछी से मिला दें और भूनें। इसमें काली मिर्च पाउडर, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक भी मिक्स कर टमाटर को पकने दें।

इसे तब तक पकाना है जब तक कि टमाटर अच्छे से मैश न हो जाएं। इसके बाद इसमें पकाया हुआ पास्ता डालकर टमाटर की ग्रेवी के साथ अच्छे से मिलाएं।

पकाने के दौरान अगर टमाटर ग्रेवी में सूखापन महसूस हो तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। इसके बाद लौंग भी पास्ता में मिक्स कर दें। कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर पैन को नीचे उतार लें। टोमेटो गार्लिक पास्ता बनकर तैयार है।

इसे एक सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से कद्दूकस चीज और तुलसी पत्ते डालकर गार्निश करें। बच्चे इसे काफी स्वाद ले लेकर खाएंगे।