अगर आपके पास भी है यह 5 रुपये का खास नोट, बन सकते है लखपति! जानिए कैसे

क्या अपने कभी सोचा है कि एक 5 रुपये का मामूली सा नोट आपको लखपति बना सका है। हो सकता है इस बात को सुनाने के बाद चौंक भी गए हो आपको शायद भरोसा न हो लेकिन इसमें पूरी सच्चाई है।

5 रन क्या इससे छोटे नोट से भी आप लाखों कि कमाई कर सकते है लेकिन वह नोट पुराना होना चाहिए। जी हां. पुराने नोटों और सिक्कों के कई कद्रदान ऐसे हैं जिनके लिए ऑनलाइन नीलामी चलती है और इसी नीलामी में लाखों रूपए तक एक एक नोट का मिल जाता है।

दरअसल होता यूं है कि कुछ लोग पुराने नोट और सिक्कों को अपने पास रखने के शौकीन होते हैं, इनका शौक ऐसा होता है कि एक-दो या पांच रुपये के भी आपको हजारों रुपये दे दें।

एक नोट के बदले लाखों रूपए

बस कुछ ऐसा ही 5 रुपये के पुराने नोट के साथ भी है. पुराना नोट कहने का अर्थ है जो चलन में नहीं है या जिसकी मौजूदगी बिरले किस्म की हो गई है. अगर आपके पास भी है 5 रुपये का पुराना नोट तो आप आराम से 1 लाख रुपये कमा सकते हैं। 

कमाई के लिए शर्त है कि 5 रुपये का नोट वही होना चाहिए जिस पर ट्रैक्टर से खेत जोतते किसान की तस्वीर हो और जिसका नोट नंबर 786 छपा हो. अगर ऐसा नोट आपके पास है तो ऑनलाइन एक्सचेंज में आप 1 लाख रुपये कमा सकते हैं।

ये कंपनियां खरीदती हैं पुराने नोट

पुराने नोटों के एक्सचेंज में शॉपक्लूज और मरुधर आर्ट्स जैसी कंपनियों के नाम हैं जो रेयर नोटों के लिए हजारों रुपये देती हैं. ऐसी कंपनियां 5 रुपये के नोट के बदले आपको 30,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक दे सकती हैं. ऐसी ही एक वेबसाइट कॉइनबाजार.कॉम है जहां पुराने नोट बेचकर अच्छी-खासी रकम कमा सकते हैं. ऐसी वेबसाइट पुराने नोटों के लिए ऑनलाइन नीलामी चलाती हैं जहां विक्रेता और खरीदार नोटों को बेचने और खरीदने का काम करते हैं.

इतने महंगे बिकते है पुराने नोट

शॉपक्लूज वेबसाइट पर जाएं तो आपको 10 रुपये का सबसे पहले छपा नोट बिक्री के लिए दिख जाएगा. यह नोट बिक्री के लिए रखा गया है जहां आपको 44,999 रुपये देने होंगे. पहले इसकी कीमत 49,999 रुपये थी लेकिन डिस्काउंट के बाद 44,999 रुपये में यह नोट बेचा जा रहा है।

इसी तरह banknotecoinstamp.com पर जाएं तो आपको 2 रुपये का सबसे पहला छपा नोट 6800 रुपये में बिक रहा है. दरअसल ऑनलाइन कंपनियां पहले पुराने नोट खरीदती हैं, उसके बाद अपनी ऑनलाइन साइट पर इसे बेचती हैं. वेबसाइट पर कोई भी ग्राहक जाकर ऑनलाइन पेमेंट कर ऐसे रेयर नोट खरीद सकता है. अगर आपके पास कोई पुराना नोट है, तो इसे बेचने का प्रोसेस अलग है।

कैसे बेचें पुराने नोट

दरअसल Coinbazaar नाम से एक मशहूर वेबसाइट है जो पुरानी वस्तुओं जैसे कि पदक, पुरानी करंसी और पुराने सिक्के और नोट भी खरीदने और बेचने का काम करती है।

ऐसे में आप भी इस वेबसाइट पर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपने खुद के सिक्कों की लिस्ट बना सकते हैं. इसके लिए आपको कॉइनबाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा. वहां ‘स्टोर मैनेजर’ में जाकर खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा।