बिहार के इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोक डाला तिहरा शतक

This player from Bihar made a world record in the debut match of Ranji Trophy

काफी मुश्किलों के बाद भारत में घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का शुभारम्भ हो चूका है। बिहार के बल्लेबाज सकीबुल गनी ने टूर्नामेंट के शुरू होने के दूसरे दिन ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सकिबुल गनी फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

22 वर्षीय सकिबुल ने 387 गेंदों पर 50 चौकों की मदद से अपना तिहरा शतक बना डाला। इस तिहरे शतक के साथ ही वह फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए है। इस उपलब्धि से उन्होंने बिहार सहित भारत को गौरवान्वित कर दिया है।

Sakibul Ghani the first world player to score a triple century in a first class debut match

चौथे विकेट के लिए 538 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी

आपको बता दे की फिलहाल बिहार का मुकाबला रणजी ट्रॉफी में मिजोरम से हो रहा है। यह मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक के जेयू कैंपस मैदान में खेला जा रहा है। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद क्रीज पर आये सकीबुल और बाबुल ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और स्कोरबोर्ड को 600 रनों के पार पहुंचा दिया। सकीबुल ने जहां तेजी से अपना तिहरा शतक पूरा किया, वहीं बाबुल भी डबल सेंचुरी ठोक चुके हैं। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 538 रनों की साझेदारी की। 

Sakibul Ghani first cricketer in the world to score triple century on first class debut

प्रथम श्रेणी क्रिकेट के तहत सर्वोच्च पार्टनरशिप का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने का नाम है। जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 624 रनों की साझेदारी की थी।

बना डाला डेब्यू में सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड

हालाँकि सकीबुल की पारी को भी आखिर में विराम मिला जब वे 341 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस शानदार पारी में सकीबुल ने 405 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 84.20 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने कुल 56 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

इससे पहले फर्स्ट क्लास डेब्यू में सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड अजय रोहेरा के नाम दर्ज था। मध्य प्रदेश के रोहेरा ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2018-19 में नॉटआउट 267 रनों की पारी खेली थी।

Sakibul Ghani superb performance

सकिबुल गनी का रहा है शानदार परफॉरमेंस

आपको बता दें कि सकीबुल गनी का जन्म 02 सितंबर 1999 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था। उन्होंने इस मैच से पहले 14 लिस्ट -ए और 11 टी 20 मैच खेले है। लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 31.41 की औसत से 337 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और इतने ही अर्धशतक हैं। वहीं टी 20 मैचों में उनके नाम 27.42 की औसत से 192 रन दर्ज हैं।