IPL 2022: RCB टीम के लिए बुरी खबर, ये धुरंधर खिलाड़ी शुरुआती मैच नहीं खेलेगा! लेकिन वजह जानकर होगी खुशी
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी खत्म हो चुकी है। सभी टीमों ने अपनी अपनी टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को शामिल किया है। आपको बता दें कि इस बार आईपीएल में 2 टीम नई जुड़ गई हैं। जिस वजह से इस बार आईपीएल 2022 में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार 10 टीमों की वजह से कई खिलाड़ियों को अपने पिछली टीमों को छोड़कर दूसरी टीम में शामिल होना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी देर मैक्सबेल पिछले सीजन में आरसीबी की तरफ से खेले थे। इस सीजन में भी आरसीबी में ही खेलेंगे। बता दें कि इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी की तरफ से शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। जिसकी वजह से आरसीबी टीम के लिए यह बुरी खबर है और टीम को बड़ा झटका है। क्योंकि आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल प्ले सीजन में आरसीबी की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की थी और अकेले दम पर कई मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
बता दें कि कि ग्लेन मैक्सवेल की इन दिनों शादी की खबरें काफी वायरल हो रही है। लेकिन अब यह कंफर्म हो गया है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और आरसीबी टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही भारतीय मूल की विनी रमन से शादी करेंगे। इसी वजह से ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों में आरसीबी की तरफ से नहीं खेल पाएंगे। वहीं ग्लेन मैक्सवेल पाकिस्तानी दौरे पर भी नहीं खेल पाएंगे।
जल्द होगी विवाह
आईपीएल 2022 मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया का पाकिस्तानी दौरा भी 29 मार्च से शुरू हो रहा है। ग्लेन मैक्सवेल 27 मार्च 2022 को भारतीय मूल की विनी रमन से परिणय सूत्र में बंधेंगे। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल के शुरुआती मैचों में आरसीबी की तरफ से नहीं खेलने पर काफी फर्क पड़ सकता है। क्योंकि पिछले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली थी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था।
आईपीएल में मैक्सवेल का करियर
अगर मैक्सवेल की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 97 मैचों में 2018 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 12 अर्धशतक जड़े हैं। हालांकि अभी तक ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में शतक नहीं जड़ा है। मैक्सवेल का आईपीएल में अब तक 25.23 का औसत रहा है। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 151.84 का रहा है। आईपीएल में मैक्सवेल का सर्वोच्च स्कोर 95 रहा है।

