बिहार में गंगा नदी पर एक और पुल का होगा निर्माण, केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति

the way is cleared for the construction of another new bridge on the ganga in bihar

बिहार में गंगा पर एक और नए पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बेगूसराय के मटिहानी से शाम्हो के बीच नए पुल के निर्माण को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस आशय का प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे आथिरटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) को भेज दिया है। बेगूसराय में गंगा पर यह तीसरा पुल होगा।

पूरी प्राथमिकता के साथ इस काम को आगे बढ़ाया जाए

बेगूसराय के मटिहानी से शाम्हो के बीच गंगा पुल का प्रस्ताव पूर्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया था, पर इसे भारतमाला या फिर किसी अन्य योजना के तहत शामिल नहीं किया जा सका था।

इसके बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसे एनएच आरिजनल योजना से अनुमति प्रदान कर दी। मंत्रालय के स्तर पर इस तरह की योजना के लिए दस हजार करोड़ रुपये का बजटीय प्राविधान किया जाता है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचएआइ को इस प्रोजेक्ट के संबंध में यह निर्देश दिया है कि पूरी प्राथमिकता के साथ इस काम को आगे बढ़ाया जाए।

गंगा पर प्रस्तावित व निर्माणधीन पुल

Proposed and under construction bridge on Ganga
गंगा पर प्रस्तावित व निर्माणधीन पुल

– 1 . शाहपुर – दिघवारा पुल

– 2 . जेपी सेतु के समानांतर फोरलेन पुल

– 3 . गांधी सेतु के समानांतर पुल

– 4 . कच्चीदरगाह – बिदुपुर छह लेन पुल

– 5 . बख्तियारपुर – ताजपुर पुल

– 6 . राजेंद्र सेतु के समानांतर पुल

– 7 . मनिहारी – साहिबगंज

– 8 . भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल

पहले भेजा गया था प्रस्ताव

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को बेगूसराय के मटिहानी से शाम्हो के बीच गंगा पुल का प्रस्ताव भेजा गया था। तब भारतमाला या फिर किसी अन्य योजना के तहत शामिल नहीं किया जा सका था।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचएआइ को इस प्रोजेक्ट के संबंध में यह निर्देश दिया है कि पूरी प्राथमिकता के साथ इस काम को आगे बढ़ाया जाए।

new batches for bpsc
प्रमोटेड कंटेंट