रेलवे की नयी सर्विस, रात में सोते समय नहीं छूटेगी स्टेशन, जानिए

The station will not leave while sleeping at night

भारतीय रेलवे ने रात में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नई सेवा शुरू की है, जिसकी मदद से यात्री रात को सोते समय अपने आगमन स्टेशन को मिस नहीं करेंगे। दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि रात भर यात्रा के दौरान गहरी नींद में सो जाने के कारण कई यात्री अपने स्टेशन पर उतरने में असफल हो जाते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इन यात्रियों के लिए रेलवे ने रात 11:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक एक नई सेवा शुरू की है। जिसे “गंतव्य अलर्ट वेक-अप” सेवा कहा गया है। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के बाद किसी भी यात्री का स्टेशन छूटेगा नहीं।

सेवा को ऐसे करें सक्रिय

  • डेस्टिनेशन अलर्ट अलार्म सर्विस शुरू करने के लिए आपको आईआरसीटीसी हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करना होगा।
  • सबसे पहले आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी है।
  • एक बार जब आप भाषा विकल्प चुन लेते हैं, तो आपको गंतव्य का विवरण प्रदान करना होगा। ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको नंबर 7 और फिर 2 को दबाना होगा।
  • इसके बाद आपसे 10 अंकों का पीएनआर नंबर मांगा जाएगा। इसके बाद आपको 1 नंबर दबाकर कन्फर्म करना होगा।
  • इस तरह आप वेक-अप अलार्म सेट कर सकते हैं।

क्या होगा लाभ

डेस्टिनेशन अलर्ट वेक-अप सेवा शुरू करने के बाद, ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने से 20 मिनट पहले आपके मोबाइल फोन पर एक वेक-अप अलार्म प्राप्त होगा।

कितना शुल्क लिया जाएगा

डेस्टिनेशन अलर्ट अलार्म सर्विस शुरू करने के लिए आपको सिर्फ रु. 3 चुकाने होंगे।

अब क्या नियम हैं?

दरअसल, अगर आप रात को सोते रहते हैं और आपका स्टेशन छूट जाता है, तो अगले स्टेशन पर उतरते समय आपको जुर्माना भरना पड़ेगा। लेकिन नई सर्विस को एक्टिवेट करने के बाद आप सही स्टेशन पर उतर सकेंगे। जो की सोते रहने के कारण छूट जाता है।

new batch for bpsc by perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट