बिहार के इन जिलों को जल्द मिलेगी एयरपोर्ट की सौगात, बदल जाएगी बिहार की तस्वीर

The gift of airport will change the picture of Bihar

बिहार में पिछले कुछ सालों में हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, खासतौर से दरभंगा में एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद उत्तर बिहार के लोगों को काफी फायदा पंहुचा है। ऐसे में जल्द ही बिहार में कई हवाईअड्डों को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ का फायदा मिल सकता है और कई नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो सकती है।

The gift of airport will change the picture of Bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उड़ान योजना का उद्देश्य है कि हवाई चप्पल पहनने वाला आम आदमी भी हवाई यात्रा कर सके। पीएम मोदी के इस योजना पर अब तेजी के साथ से काम शुरू हो चुका है।

बिहार में फिलहाल तीन एयरपोर्ट  है

बता दें बिहार में पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर ,जोगबनी , मुंगेर, रक्सौल, पूर्णिया, गोपालगंज, बिहटा एयरपोर्ट मौजूद है। जिनमें से पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से ही घरेलू हवाई सेवा उपलब्ध है।

The gift of airport will change the picture of Bihar

इन शहरों में एयरपोर्ट के सख्त जरूरत

वैसे तो पूर्णिया, भागलपुर, रक्सौल, गोपालगंज जैसे कई शहरों में एयरपोर्ट को बहाल करने की मांग काफी तेज है लेकिन पूर्णिया एयरपोर्ट उड़ान योजना के तहत सूचिबद्ध है, जबकि भागलपुर एयरपोर्ट पर छोटे विमानों की सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

The gift of airport will change the picture of Bihar

इन शहरों में से पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू हो सकता है,  इस एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण पूरा हो चुका है। पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 50 एकड़, रक्सौल एयरपोर्ट के लिए 123 एकड़, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के लिए 475 एकड़ की मांग भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा की गई है ताकि यहां से भी जल्द हवाई सेवा शुरू की जा सके।

रक्सौल एयरपोर्ट की हो रही है मांग

1960 में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित ऐतिहासिक रक्सौल एयरपोर्ट की अपनी अलग पहचान है। इसका निर्माण सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री के सुझाव पर किया गया था। पूरी तरह से तैयार होने के बाद रक्सौल एयरपोर्ट दमदम एयरपोर्ट के बाद देश का यह दूसरा बड़ा एयरपोर्ट था।

The gift of airport will change the picture of Bihar

1968 में यहां से हवाई सेवा की शुरुआत भी की गई थी लेकिन 1970 में सेवा को बंद कर दिया गया था। अब यहां फिर से हवाई से शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है।