जाने यह 10 किचेन हैक्स जो बचाये आपका समय और बनाये आपके काम को आसान

जब भी हम किचेन में खाना बनाने जाते है तो वह काम देखने में ज्यादा नहीं लगता लेकिन उसे करने में हमारा बहुत सारा समय चला जाता और कभी कभी मुश्किल भी होती। वही कुछ लोगो को जरुरत से ज्यादा समय लग जाती। इसी को ध्यान में रखते हुए आज मै आपको कुछ ऐसे किचेन हैक्स के बारे में बताने जा रही हूँ जो आपके काम को काफी आसान बना देगी और साथ ही आपका समय भी बचाएगी।

अगर किसी नमक के जार में आ गया है पानी तो करें ये काम

अगर नमक के जार में मॉइस्चर आ जाये तो वह गिला हो जाता जिसके कारन उसे निकालने में हमे बहुत दिक्कत होती। तो ऐसे में आप मॉइस्चर हटाने के लिए उस जार में चावल के दाने डाल दें। चावल के दाने जार के मॉइस्चर को सोख लेगी और भारी होने की वजह से वह नमक को बाहर की तरग प्रेस करेगी जिससे आसानी से नमक बाहर निकल जाएगी।

ये करने से कुकर के ढक्कन में नहीं लगेगी दाल

जब भी हम दाल बनाते तो उस वक़्त प्रेसर कुकर की ढक्कन से बार-बार पानी बाहर आने लगती और सारा फ्लोर गन्दा कर देती। इससे बचने के लिए आप जब भी दाल बनाये उस वक़्त प्रेसर कुकर में दाल रखते समय उसमे एक स्टील की छोटी सी कटोरी रख दें। यह करने से दाल उफनेगी नहीं और प्रेसर कुकरकी सिटी से केवल स्टीम ही निकलेगी।

सहजन या मुनगा को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

आपको बता दें कि सहजन को मटर की तरह स्टोर किया जा सकता है। जिसके लिए आप सहजन की फल्लियों को छीलकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर किसी एयर टाइट कंटेनर में रखकर उसे फ्रीजर में रख दें। इस तरीके से सहजन कम-से-कम 1.5 महीने से ज्यादा चल जाएगी।

किचन की कैंची की धार तेज करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

बार-बार कैंची इस्तेमाल होने से उसका धार कमजोर हो जाता है ऐसे में आप यह ट्रिक अपनाकर उसके धार को सही कर सकते है। इसके लिए आपको कैंची को नमक के डब्बे में 2-3 मिनट के लिए चला ले ऐसा करने से कैंची की धार एकदम तेज हो जाएगी।

अगर आप राजमा भिगोना भूल गए है तो आजमाए ये आसान तरीका

आप राजमा को सबसे पहले धो ले उसके बाद उसे प्रेसर कुकर में 1 चम्मच नमक डाल कर एक सिटी लगवा दें। उसके बाद उसे ठंढा  होने तक इंतज़ार करे फिर जब हो ठंढा हो जाये तब उसमे 1 कप आइस क्यूब डाल दें। आपको बता दें की नमक और आइस क्यूब से राजमा आसानी से गल जाता है। इसके बाद उसे फिर से कुकर में डाल के सिटी लगवाए और उसे कम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दें।

अगर चावल उबालते वक़्त उस में बच जाये बहुत सारा पानी तो करे ये काम

अक्सर चावल बनाते वक़्त हमसे पानी अधिक पर जाता और हमे समझ में नहीं आता की क्या करें। तो आपको बता दें कि आप चावल को गैस पर रख कर उसमे 1 पीस ब्रैड डाल दें और कुछ देर तक उसे छोर दें। उसके बाद उस ब्रेड को निकाल ले औरआप इस ब्रैड का इस्तेमाल अलग से चिली फ्लेक्स डाल कर खाने में भी कर सकते है।

आसानी से लहसुन छीलने की ट्रिक

सुखी लहसुन को छीलने में हमे बहुत मेहनत लगती तो ऐसे में आप उसे थोड़ी देर के लिए गरम पानी में डाल कर छोर दें। फिर उसके बाद उसे छीलेंगे तो वह आसानी से छील जाएगी और उसमे ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी।

ये ट्रिक अपनाने से सेब के टुकड़े नहीं होंगे काले

जब भी आप सेब काटते है तो वह कुछ ही देर बाद कला पड़ जाता ऐसे में आप उसे काटने के बाद ठन्डे पानी में नमक और निम्बू डाल कर उसे एक बार डुबो के निकाल ले फिर वह लम्बे समय तक फ्रेश रहेगा।

ये करने से सब्जी को रोस्ट करने पर नहीं खराब होगा गैस बर्नर

यदि आप भी किसी सब्जी को गैस पर रोस्ट करने वाली हैं, तो उसपर थोड़ा तेल लगा लें। ऐसा करने से सब्जी का छिल्का आसानी से उतर जाएगा।

ये करने से नहीं बदलेगा चटनी का रंग

कई बार हम चटनी पीश कर उसे छोर देते और कुछ ही देर बाद उसका रंग काला पड़ जाता और जब हम उसे फ्रिज में रखते है तो वो और भी कला हो जाता। तो इसके लिए आप चटनी बनाते समय उसमे 1 चम्मच दही डाल दें इससे चटनी का रंग नहीं जाएगा।