लालू आवास से जल्द आने वाली है खुशखबरी,घर में खुशी का माहौल-देखें तस्वीरें

तेजस्वी बनने वाले हैं पिता
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जल्द ही पापा बनने वाले हैं. सोमवार को सदन की कार्यवाही के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उनसे पूछा गया कि घर में खुशखबरी कब आने वाली है, जिस पर तेजस्वी बोले कि मेरी जब शादी हुई है उस हिसाब से आप लोग जोड़ लीजिए. इसी साल के मार्च या अप्रैल तक यह हो सकता है.
पहले से ही चर्चा रही है कि राजश्री मार्च में मां बन सकती हैं. हालांकि अपने बयान में तेजस्वी ने सीधे तौर पर किसी तिथि का जिक्र नहीं किया है, लेकिन शादी की तारीख को लेकर घुमावदार बात कही है.’

बचपन से ही साथ है तेजस्वी और रेचल
रेचल उर्फ राजश्री यादव तेजस्वी के बचपन का प्यार है. दोनों ने दिसंबर 2022 में दिल्ली में विवाह किया था. इसके बाद राजश्री पटना आईं थी. जोड़े को लोगों ने खूब आशीर्वाद भी दिया. अब वह मां बनने वाली हैं तो लालू परिवार में भी खुशियों की लहर दौड़ जाएगी.

इशारों इशारों में दिए संकेत
तेजस्वी यादव ने बिहार बजट पेश करने के दौरान अपने निजी जिंदगी की कुछ बातें इशारों इशारों में मीडिया से किया साजा बताया कि अगले 2 से 3 महीने में रावड़ी निवास से मिल सकती है खुशखबरी,मीडिया से बातचीत के दौरान राजश्री के मां बनने को लेकर बातें कहीं. इसके साथ ही बजट को लेकर भी काफी कुछ कहा है.

साल 2021 में रचाई थी शादी
तेजस्वी और राजश्री का विवाह 2021 के दिसंबर में हुआ था. शादी को लगभग दो साल से ज्यादा हो चुके हैं. पहले से ही चर्चा रही थी कि राजश्री मां बनने वाली हैं. हालांकि लालू परिवार की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी. इधर, तेजस्वी ने सोमवार को इशारों में साफ कर दिया है कि मार्च या अप्रैल में लालू परिवार में किलकारी गूंजने वाली है.

जानकारी के लिए बता दें कि बीते पिछले साल दिसंबर के महीने में लालू आवास पर जब तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी ने पहली बार कदम रखा तब उनके स्वागत के लिए किन्नरों का एक समूह उनके निजी आवास पर पहुंचा था और जम कर दी थी बधाइयां|

तेजस्वी यादव अपने राजनीतिक के साथ-साथ अपने परिवार वाले का भी ध्यान रखते हैं उनकी माता राबड़ी देवी तेजस्वी के व्यवहार से काफी प्रसन्न नजर आती हैं साथ ही साथ इनकी पत्नी भी तेजस्वी के आचरण से खुश रहते हैं|



