तेजस्वी ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड सेंटर, मुफ्त होंगी सारी सेवाएं, टेकओवर करने का किया अनुरोध
बिहार सरकार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर तैयार कराया है, इस कोविड सेंटर में बेड, ऑक्सीजन, दवाओं सहित तमाम सुविधाओं की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। तेजस्वी यादव ने एक चिट्ठी लिखकर राज्य सरकार से इसे टेकओवर करने का अनुरोध किया है।
Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav converts his government residence in Patna to COVID Care Centre. The facility is free of cost. He has also written to the government to include this centre for services. #COVID19 pic.twitter.com/oKDH24jUed
— ANI (@ANI) May 19, 2021
आपको बता दे कि बीते दिनों तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो पन्नों का लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने सीएम की तबीयत पूछने के साथ नेता प्रतिपक्ष होने के नाते बिहार के अस्पतालों में की जा रही व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अनुमति देने की मांग की थी।
आशा है बिहार सरकार इस सकारात्मक पहल का स्वागत कर मानवीय हित में नियमानुसार इस कोविड केयर केंद्र का संचालन करेगी। pic.twitter.com/SeyWiL0N6Y
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 19, 2021

