शिक्षक और बच्चों का अटूट प्रेम,विदाई समारोह में लिपटकर रोने लगे बच्चे-ये विडियो दिल जीत लेगा
बिहार के गया में एक बार फिर छात्रों और शिक्षक का अटूट प्रेम देखने को मिला. शेरघाटी अनुमंडल के सुग्गी मिडिल स्कूल के खेल शिक्षक सुरेंद्र भगत का विदाई कार्यक्रम चल रहा था|

गया में शिक्षक की विदाई में छात्र फूट फूट कर रोए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिक्षक के रिटायरमेंट पर भावुक हुए छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय टीचर की रो-रोकर विदाई दी.
गया के सरकारी स्कूल का है मामला
शिक्षक के रिटायरमेंट के बाद विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के भावुक होने और रोने का वीडियो वायरल हो रहा है जो मंगलवार यानी 28 फरवरी का बताया जा रहा है. यह मामला आमस प्रखंड के मध्य विद्यालय सुुग्गी का है.

मिली जानाकारी के अनुसार शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र भगत के रिटायरमेंट होने के बाद उनके विदाई समारोह को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
पूरे कार्यकाल के दौरान बच्चों के रहे चहेते शिक्षक
रिटायर शिक्षक सुरेंद्र भगत छात्रों का यह प्रेम देखकर भावुक हुए जा रहे थे. वहीं अन्य शिक्षकों की आंखें भी भावुकता में नम हो रही थी. सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक सुरेंद्र भगत ने छात्रों के इस प्रेम को अपने जीवन की सबसे बड़ी कमाई बताया.

इस समारोह में शामिल शिक्षकों के अनुसार सुरेंद्र भगत कर्तव्यनिष्ठ एवं स्वच्छ छवि के शिक्षक रहे और अपने पूरे कार्यकाल के दौरान वे बच्चों के चेहते शिक्षक रहे.
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है या वीडियो टीचर और स्टूडेंट का बॉन्डिंग किस तरह का होता है इस वीडियो से सभी को सीखने की जरूरत है|

गेम टीचर की देखरेख में छात्रों ने जीते हैं कई ईनाम
शारीरिक शिक्षक के प्रयास से मध्य विद्यालय सुग्गी के छात्र कई खेेल प्रतियोगिता में जिला और राज्य स्तर पर शामिल हुए और विद्यालय का नाम रोशन किए हैं. वर्तमान परिवेश में ऐसे अपवाद स्वरूप ही उदाहरण मिलते हैं

जब किसी शिक्षक के रिटायरमेंट के बाद छात्र-छात्राएं रोते हैं. उन्हें अपने शिक्षक के रिटायरमेंट का दुख होता है लेकिन गया में इस शिक्षक के रिटायरमेंट के बाद छात्र-छात्राओं का दुख में आंसू बहाना गुरु-शिष्य के रिश्ते की गरिमा को दर्शाता है.

