Miss India के टॉप 30 में पहुंची बिहार की तनुश्री, 7 साल की उम्र में पिता को खोया, माँ ने दी सपनों को उड़ान
तनुश्री को मिस इंडिया 2023 के लिए बिहार को रिप्रेजेंट करने के लिए चुना गया है। वह ग्रैंड फिनाले में भारत के अलग-अलग राज्यों से आई कंटेस्टेंट से मिस इंडिया 2023 के ताज के लिए मुकाबला करेंगी।
तनुश्री फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं। उन्होंने मिस इंडिया 2023 में दिल्ली को प्रेजेंट करने के लिए अप्लाई किया था। तनुश्री ने बताया कि मिस इंडिया में जगह के अनुसार फॉर्म भरने का तीन क्राइटेरिया है।

पहला जहां आपका जन्म हुआ, दूसरा जहां आपके माता-पिता का जन्म हुआ है और तीसरा जहां आप वर्तमान में रहते हैं। तनुश्री ने बिहार से फॉर्म भरने का डेडलाइन मिस कर दिया था। इसलिए उन्होंने दिल्ली के लिए अप्लाई किया, लेकिन अंत में जाकर उनका सिलेक्शन बिहार के लिए ही हुआ।
बड़े ब्रांड्स के साथ कर चुकी हैं काम
तनुश्री का जन्म पटना में हुआ। उनका पूरा परिवार दानापुर में रहता है। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना से पूरी की।
वह 18 साल तक पटना में रही और इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग के लिए दिल्ली के फैशन पर्ल एकेडमी में एडमिशन लिया।

2020 में ग्रेजुएशन खत्म होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। उन्होंने काफी बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए फोटो शूट भी करवाए हैं और साथ ही रैंप वॉक भी किया है।
मिस इंडिया में 3 बार कर चुकी थी पार्टिसिपेट
तनुश्री को शुरू से ही मॉडलिंग और फैशन में काफी इंटरेस्ट था। इसलिए उन्होंने 2015 में ही मिस बिहार में हिस्सा लिया और इसमें वह फर्स्ट रनर अप रहीं।
इसमें हिस्सा लेने के बाद तनुश्री में काफी कॉन्फिडेंस आया और फिर उन्होंने मिस इंडिया में पार्टिसिपेट करने का सोचा। इसके लिए उन्होंने 2017 में मिस इंडिया के लिए फॉर्म भरा था, लेकिन वह बिहार से सिर्फ टॉप 3 तक ही जगह बना पाईं।

2020 में भी उन्होंने मिस इंडिया के लिए अप्लाई किया था और वह बिहार से टॉप 5 में रही थीं। उन्होंने इस साल मिस इंडिया 2023 में फिर से अप्लाई किया और अब जाकर उनकी मुराद पूरी हुई। वह बिहार को रिप्रेजेंट करने के लिए फाइनली चुनी गई है।
7 साल की उम्र में पिता को खोया, मां ने किया मदद
7 साल की उम्र में तनुश्री ने अपने पापा को खो दिया था। उसके बाद से उनकी मां ने ही सारी जिम्मेदारियां उठाई। तनुश्री की मां एक बिजनेस वुमन हैं। वह नेस्ले कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटर हैं।
इससे पहले यह बिजनेस तनुश्री के पापा संभालते थे, लेकिन उनके जाने के बाद तनुश्री की मां ने सभी चीजों को काफी अच्छे से संभाला और आज उनका यह बिजनेस काफी अच्छा कर रहा है।

तनुश्री के सपने को साकार करने में उनकी मां का अहम योगदान रहा है। उनकी मां ने कभी भी उन्हें मॉडलिंग के लिए नहीं रोका टोका है।
खुद का स्विम वेयर ब्रांड रियोना किया लॉन्च
तनुश्री ग्लैमर एंड सुपरमॉडल इंडिया पैजेंट शो में ऑफिशियल स्विम वेयर डिजाइनर थी। उन्होंने इस शो में आई सभी मॉडल का स्विम वेयर डिजाइन किया था। इसी शो में उन्होंने अपना स्विम वेयर ब्रांड रियोना 2022 में लॉन्च किया था।

इसके अलावा तनुश्री ने केटो प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगभग 2 लाख 70 हजार जुटाए ताकि इन पैसों को वंचित बच्चों की शिक्षा में लगाई जा सके और उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत नहीं आए।


