बिहार: इस जिले में बनेगी माता सीता की 251 फीट ऊंची प्रतिमा, खर्च होंगे 400 करोड़ रुपए

बिहार (Bihar) के सीतामढ़ी में जल्द ही माता सीता की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, माता सीता की प्रतिमा (Mata Sita Statue) के चारों तरफ माता की 108 प्रतिमाओं को भी स्थापित किया जाएगा. इन सभी प्रतिमाओं के जरिए माता के संपूर्ण जीवन को दर्शाया जाएगा।

यह प्रतिमा सीतामढ़ी के डुमरा के राघोपुर बखरी में स्थापित होगी. इसके लिए राघोपुर बखरी के महंत ने काउंसिल को कुल 18 एकड़ 40 डिसिमल भूमि दान दी है। वहीं, इसके विस्तार के लिए आसपास के किसानों ने भी काउंसिल को अपनी ज़मीन देने पर सहमति जताते हुए करीब 6 एकड़ भूमि का एग्रीमेंट कर दिया है।

यह भी कहा जा रहा है कि अयोध्या में भगवान के मंदिर निर्माण पर जितनी लागत आ रही है कमोबेश उतना ही खर्च इस योजना पर होगा. इस पवित्र कार्य में सीतामढ़ी के हर धर्म और हर वर्ग का उन्हें काफी सहयोग मिल रहा है।

शनिवार को परिसदन रामायण रिसर्च काउंसिल के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया मौके पर सीतामढ़ी के जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू काउंसिल के राष्ट्रीय संयोजक रविकांत गर्ग सहित कई मौजूद थे।

सांसद ने कहा कि बखंड़ी महंत सहित वहां के किसानों ने अब तक माता सीता की प्रतिमा को लेकर 24.40 डिसमिल जमीन दान में दिए है जिनका इकरारनामा भी हो चुका है. उन्होने कहा कि जल्द ही अयोध्या धाम की तरह माता सीता की नगरी सीतामढ़ी में लाखों की संख्या में पर्यटक आएंगे और माता सीता की नगरी को देखेंगे सांसद ने कहा कि इसको लेकर राज्य और केंद्र सरकार भी पहल कर रही है।