बिहार की यह लव स्टोरी है अजीब , मोहब्बत में हो गई पत्नियों और बच्चों की अदला-बदली
बिहार में आए बिना तो तरह-तरह के खबर सुनने को मिलते होंगे लेकिन यह ख़बर पूरी पढ़ने के बाद आप भी रह जाएंगे तब वह कहावत है ना कि जहां जिसका प्यार लिखा रहता है वहां उसे मिली जाता है|

प्रेम में गजब- गजब की कहानी सुनने को मिलती रहती है। ऐसा ही एक और मामला अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आया है एक ऐसी कहानी जिसमें आशिकी का ऐसा अंदाज आया कि दो परिवारों की तन्हाई मिट गई।

जिसमें न इसे परेशानी और ना उसे परेशानी। जी हां लव के क्रास एंगल से दो परिवार खुशहाल हो गया। इसको दूसरे नजरिया से देखा जाय तो प्यार का बदला प्यार से लिए जाने की बातें सामने आई है। जिसमें मेरी तेरी तो लो अब तेरी हो गई मेरी कहानी चरितार्थ हो गई।

अब मामले को समझिए पूरा मामला दो परिवारों से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी धानी सिंह के पुत्र नीरज कुमार सिंह की शादी वर्ष 2009 में पसराहा गांव की रूबी देवी से हुई। इस बीच नीरज को चार बच्चे भी हुए।


इसी बीच रूबी देवी को उसके गांव पसराहा के एक युवक मुकेश कुमार सिंह से प्यार हो गया। मुकेश भी शादीशुदा है। संयोग से मुकेश की पत्नी का नाम भी रुबी देवी बताया जा रहा है। उसे दो बच्चे अपना लिया। थे। बताया जा रहा है कि गत वर्ष 2022 को छह फरवरी को नीरज की पत्नी रूबी देवी मुकेश कुमार सिंह के साथ भाग गई।
साथ ही दो पुत्र एवं एक पुत्री को अपने साथ ले गई। दोनों ने शादी रचा लिया। नीरज सिंह के पास एक पुत्री बच गई। इसी बीच प्रेम की ट्रेंगल कहानी ने नवा मोड़ लिया। फिर क्या ? इधर नीरज भी अकेला हो गया।
दूसरी और मुकेश की पत्नी रूबी देवी भी अकेले रहने लगी। इसी बीच नीरज को रूबी देवी का फोन नंबर हाथ लग गया। फिर नीरज और रूबी देवी के बीच बातें होने लगी। फिर दोनों में प्यार हो गया। फिर क्या?

इसी महीने नीरज और रूबी देवी ने 11 फरवरी को घर से भाग गया। 18 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। मुकेश के दोनों बच्चे को भी नीरज ने अपना लिया।
अब दोनों परिवार को पत्नी भी मिल गई जबकि दोनों को तीन तीन बच्चे भी मिल गए। इस प्रेम कहानी की चर्चे चहुंओर हो रही है।

